About: http://data.cimple.eu/claim-review/af1a016369eb92bf93bed38d648f2e9f34dd90895e985d9f5edfeace     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: मॉस्को में विश्व स्वास्थ्य संगठन के ऑफिस बंद होने की पोस्ट अफवाह खबर लिखे जाने तक विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मॉस्को में अपने कार्यालय बंद नहीं किए हैं। सोशल मीडिया पर फेक पोस्ट शेयर की जा रही है। हालांकि, संगठन के विशेष सत्र में रूस में स्थित गैर-संचारी रोगों के कार्यालय को बंद करने पर विचार किया गया था, लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Aug 4, 2022 at 12:40 PM - Updated: Aug 4, 2022 at 01:22 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। रूस-यूक्रेन युद्ध अब भी जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जा रही है। इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) की फोटो के साथ लिखा हुआ है कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने मॉस्को में अपने ऑफिस बंद कर दिए हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूएचओ ने मॉस्को में अपने ऑफिस बंद नहीं किए हैं। यह मात्र एक अफवाह है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Cindy Patterson (आर्काइव लिंक) ने 27 जुलाई को यह पोस्ट की है। इस पर लिखा है, #Russia expels the world health organisation and closes its offices in Moscow. (रूस ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को निष्कासित किया। डब्ल्यूएचओ ने मॉस्को में अपने कार्यालय बंद किए।) पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इसे सर्च किया, लेकिन किसी भी विश्वसनीय वेबसाइट पर इस तरह की खबर नहीं मिली। हां, 10 मई को तास में छपी खबर का लिंक मिला। इसके मुताबिक, यूरोप के डब्ल्यूएचओ के रीजनल ऑफिस में एक विशेष सत्र के दौरान एक प्रस्ताव आया। इसमें मॉस्को स्थित गैर-संचारी (नन कम्युनिकेबल) रोगों के कार्यालय को संभावित बंद करने पर विचार किया गया। इसके बाद डब्ल्यूएचओ यूरोप की वेबसाइट पर हमने इस बारे में सर्च किया। इसमें हमें मॉस्को में कार्यालय बंद करने को लेकर कोई प्रेस रिलीज या स्टेटमेंट नहीं मिला। इस बारे में हमने विश्व स्वास्थ्य संगठन यूरोप के प्रवक्ता भानु भटनागर से संपर्क किया। उनका कहना है, ‘यह झूठ है। रूस में हमारा कार्यालय और नन कम्युनिकेबल रोगों का ऑफिस बंद नहीं हुए हैं।‘ फेक पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘सिंडी पैटरसन‘ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। उनके 725 फ्रेंड्स हैं। निष्कर्ष: खबर लिखे जाने तक विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मॉस्को में अपने कार्यालय बंद नहीं किए हैं। सोशल मीडिया पर फेक पोस्ट शेयर की जा रही है। हालांकि, संगठन के विशेष सत्र में रूस में स्थित गैर-संचारी रोगों के कार्यालय को बंद करने पर विचार किया गया था, लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। - Claim Review : डब्ल्यूएचओ ने मॉस्को में अपने ऑफिस बंद कर दिए हैं। - Claimed By : FB User- Cindy Patterson - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software