About: http://data.cimple.eu/claim-review/b10d9167174bc10d76e08b2fb9675de9b6e1cb8fe6ffdd2cb21f330b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: सिक्किम में आए हिमस्खलन के वीडियो को मनाली और अमरनाथ का बताकर किया गया वायरल यह घटना गंगटोक को नाथूला दर्रा से जोड़ने वाले जवाहर लाल नेहरू रोड पर हुई थी। अब सिक्किम के वीडियो को कुछ लोग मनाली और अमरनाथ का बताकर वायरल कर रहे हैं। - By: Devika Mehta - Published: May 1, 2023 at 05:47 PM - Updated: May 2, 2023 at 12:59 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर हिमस्खलन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के मनाली में यह घटना देखने को मिली। कुछ यूजर्स इस वीडियो को अमरनाथ से जोड़ते हुए भी वायरल कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने इन दावों की जांच की। पता चला कि असली वीडियो सिक्किम का है। इसका न तो मनाली से कोई संबंध है और ना ही अमरनाथ से। 4 अप्रैल 2023 को सिक्किम में हिमस्खलन के कारण बर्फ में कई वाहन फंस गए थे। इस घटना में सात यात्री भी मारे गए थे। यह घटना गंगटोक को नाथूला दर्रा से जोड़ने वाले जवाहर लाल नेहरू रोड पर हुई थी। अब सिक्किम के वीडियो को कुछ लोग मनाली और अमरनाथ का बताकर वायरल कर रहे हैं। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर सर्वजोत लोचन ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए दावा किया कि मनाली में भूस्खलन। कुछ लोग इसे अमरनाथ का बता रहे हैं। इसके अलावा ये वीडियो फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सऐप पर भी वायरल है। इसकी पड़ताल के लिए कुछ यूजर ने विश्वास न्यूज के WhatsApp Tipline Number +919599299372 पर भी इसे भेजा। वायरल पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की सच्चाई के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल का इस्तेमाल किया। आजतक के यूट्यूब चैनल पर तीन महीने पुरानी एक खबर में बताया गया कि भारी बर्फबारी के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जनवरी के इस वीडियो में वायरल वीडियो से अलग दृश्य दिखाई दिए। सर्च के दौरान सिक्किम में 4 अप्रैल को हुए भूस्खलन के कई वीडियो मिले। इसके अलावा कई समाचार रिपोर्टों में भी सिक्किम में हुए हिमस्खलन के बारे में जानकारी मिली। हिंदुस्तान टाइम्स ने एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की, जिसमें 4 अप्रैल (मंगलवार) को दोपहर 12:20 बजे गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाली सड़क पर हिमस्खलन की जानकारी दी गई। इसमें वही दृश्य नजर आए, जो वायरल वीडियो में थे। इसके बाद विश्वास न्यूज ने इनविड टूल के माध्यम से वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स निकाल के गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें दैनिक जागरण के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला। इसमें बताया गया कि सिक्किम हिमस्खलन में दबे टूरिस्ट। यह वीडियो 4 अप्रैल 2023 को अपलोड किया गया था। विश्वास न्यूज ने अमरनाथ के नाम से वायरल वीडियो के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। हमें असली वीडियो 4 अप्रैल 2023 को एक यूट्यूब व्लॉग पर मिला। इसमें इसे चांगू लेक का बताया गया। कमेंट में भी कई यूजर्स ने इसे चांगू लेक की दुघर्टना बताई। गूगल सर्च के दौरान हमें अल जजीरा की एक खबर मिली। इसमें सिक्किम में चांगू लेक के पास आए हिमस्खलन के बारे में जानकारी दी गई। विश्वास न्यूज ने पड़ताल के अगले चरण में गंगटोक के अतिरिक्त जिला कलेक्टर तेनजिंग डी डेन्जोंगपा से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो सिक्किम हिमस्खलन का ही है। वायरल दावे को शेयर करने वाला फेसबुक यूजर खुद को एक डिजिटल क्रिएटर बताता है और उसके करीब 1,000 फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। 4 अप्रैल, 2023 को सिक्किम के नाथुला सीमा क्षेत्र में एक बड़ा हिमस्खलन हुआ और इसमें कई लोगों की मौत हो गई। वहां के वीडियो को मनाली और अमरनाथ का बताकर वायरल किया जा रहा है। इस पड़ताल को अंग्रेजी में यहां और पंजाबी में यहां पढ़ा जा सकता है। - Claim Review : मनाली में भूस्खलन। - Claimed By : फेसबुक यूजर Sarvjot Lochan - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software