About: http://data.cimple.eu/claim-review/b2dcff2e364f612fd19156d887664099908649e6ffa303f1287ee7b9     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : हाथों के व्यायाम के बारे में बता रहे शख्स बत्रा अस्पताल के डॉक्टर बजाज नहीं, वायरल दावा भ्रामक स्वस्थ रहने के लिए हाथ के व्यायाम के बारे में बताते व्यक्ति बत्रा अस्पताल के डॉ. बजाज नहीं, बल्कि व्यापार रणनीतिकार प्रकाश शेषाद्री शर्मा हैं। जिनके वीडियो को भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। - By: Devika Mehta - Published: Dec 22, 2022 at 09:49 AM - Updated: Dec 22, 2022 at 04:34 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज): सोशल मीडिया पर व्यायाम के कुछ तरीके बताते हुए एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि शख्स बत्रा अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख, ‘डॉ बजाज’ हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति डॉ बजाज नहीं, बल्कि व्यापार रणनीतिकार प्रकाश शेषाद्री शर्मा हैं। जिनके वीडियो को भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर राम नारायण विदुर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में अंग्रेजी में लिखा है, – “यह एमडी, डीएम, डॉ. बजाज हैं। इससे पहले यह बत्रा अस्पताल में कार्डियोलॉजी के प्रमुख थे। यह हर रोज सिर्फ 7 मिनट का व्यायाम करने का सुझाव दे रहे हैं। इन टिप्स से आप सिर से लेकर पैरों तक फिट और स्वस्थ रह सकते हैं। स्वस्थ रहें और फिट रहें।” पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की सच्चाई का पता लगाने के लिए सबसे पहले इनविड टूल में इसे अपलोड करके सर्च ग्रैब्स निकाले। फिर इन्हें गूगल रिवर्स इमेज और यांडेक्स टूल में अपलोड करके सर्च किया। ओरिजनल वीडियो हमें सी चेंज प्रकाश नामक एक यूट्यूब चैनल पर 5 अप्रैल 2020 को अपलोड हुआ मिला। इसके बाद हमने इस यूट्यूब चैनल को खंगालना शुरू किया। चैनल को खंगालने के बाद हमने पाया कि शख्स का नाम प्रकाश शेषाद्री हैं। प्रकाश शेषाद्री पेशे से उद्यमी, व्यापार रणनीतिकार, और स्पोर्ट्स कोच हैं, वो पेशे से डॉक्टर नहीं हैं। पड़ताल के दौरान हमें प्रकाश शेषाद्री का फेसबुक, लिंक्डइन और ट्विटर पेज भी मिला। इस दौरान हमें प्रकाश शेषाद्री की वेबसाइट भी मिली। विश्वास न्यूज ने ईमेल के जरिए एस.प्रकाश से संपर्क किया। उन्होंने बताया, “मैंने यह वीडियो 2 साल पहले महामारी की शुरुआत में बनाया था, लेकिन लोगों ने मेरे वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करना शुरू दिया। लोगों ने मेरे वीडियो को शेयर कर मुझे डॉ बजाज बताना शुरू दिया, जो कि गलत है। जांच को आगे बढ़ाते हुए विश्वास न्यूज ने बत्रा अस्पताल की वेबसाइट और हार्ट सेंटर सेगमेंट को स्कैन किया। हमने उस पेज को भी स्कैन करना शुरू किया, जिस पर सभी डॉक्टर्स के बारे में जानकारी दी गई है। विश्वास न्यूज को वहां पर डॉ. राजीव बजाज नाम के एक डॉक्टर नजर आए। विश्वास न्यूज ने वॉट्सऐप के जरिए उनसे संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “मैं इस आदमी को नहीं जानता हूं। बत्रा अस्पताल में इस चेहरे वाला कोई डॉक्टर मौजूद नहीं है।” विश्वास न्यूज ने वीडियो में बताई जा रहे व्यायाम के बारे में जानने के लिए नोएडा के ऑप्टिमस फिजियोथेरेपी क्लिनिक की सर्टिफाइड मैनुअल थेरेपिस्ट और संस्थापक डॉ कंवलजीत कौर से संपर्क किया। हमने वायरल वीडियो को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया, “ये अभ्यास हमारे नियमित फिटनेस के लिए अच्छे है, लेकिन कितना सही है और रोजाना इसे करने से कितना फायदा होगा यह कहना मुश्किल है।” उन्होंने हमारे साथ एक रिसर्च रिपोर्ट को शेयर किया। रिपोर्ट में बताया गया है , “ताली बजाना तीन अलग-अलग प्रकारों से दिमाग को प्रभावित करता है। पड़ताल के अंत में हमने इस वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर राम नारायण विदुर बिहार के पेज को स्कैन किया। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के अनुसार, वो एक स्वतंत्र पत्रकार हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके 4.7k फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: स्वस्थ रहने के लिए हाथ के व्यायाम के बारे में बताते व्यक्ति बत्रा अस्पताल के डॉ. बजाज नहीं, बल्कि व्यापार रणनीतिकार प्रकाश शेषाद्री शर्मा हैं। जिनके वीडियो को भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : यह एमडी, डीएम, डॉ. बजाज हैं। इससे पहले यह बत्रा अस्पताल में कार्डियोलॉजी के प्रमुख थे। यह हर रोज सिर्फ 7 मिनट का व्यायाम करने का सुझाव दे रहे हैं। - Claimed By : राम नारायण विदुर - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software