About: http://data.cimple.eu/claim-review/b71004d8ea7e896bf33592e855358896f09b6c579f736e679e0775ac     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: पार्टी कार्यक्रम में BJP का झंडा फहराते हुए सीएम शिवराज के वीडियो को अमृत महोत्सव से जोड़कर किया जा रहा शेयर विश्वास न्यूज की पड़ताल में बीजेपी के झंडे को फहराने वाले वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक निकला। 14 मई 2018 को मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य के छतरपुर के एक गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा का झंडा फहराया था। इस वीडियो का स्वतंत्रता दिवस या हर घर तिरंगा अभियान से कोई संबंध नहीं है। - By: Pragya Shukla - Published: Aug 12, 2022 at 01:03 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इस कड़ी में पीएम मोदी ने सभी लोगों से अपने घर में तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। इसी अभियान से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें भाजपा का झंडा फहराते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहराया। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला। 14 मई 2018 को मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य के छतरपुर के एक गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा का झंडा फहराया था। इस वीडियो का स्वतंत्रता दिवस या हर घर तिरंगा अभियान से कोई संबंध नहीं है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर Office Pandit Shekhar Dixit ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “राष्ट्रगान के साथ भाजपा का झंडा फहराते है या तिरंगा झंडा अद्भुत।” #ptshekhardixit #AmritMahotsav #NationalFlag #nationalanthem पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। एक अन्य यूजर Bhima Azad ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “प्रधानमंत्री देशवासियों से अनुरोध करते हैं कि वो अपनी DP पर तिरंगा लगाए लेकिन प्रधानमंत्री की खुद की पार्टी तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहराती है और तिरंगे का अपमान करती है। उसका क्या…?” पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई ग्रैब्स निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। मध्य प्रदेश के एक पत्रकार Dinesh Shukla के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपलोड मिला। वीडियो को 14 मई 2018 को शेयर किया गया था। कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, एमपी के एक गांव में बीजेपी झंडे को फहरा कर राष्ट्रगान गाया गया था। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट News Bits की वेबसाइट पर 15 मई 2018 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, 14 मई को सीएम चौहान छतरपुर की राजनगर पंचायत के खजुवा ‘गांव में चलो पंचायत की ओर’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी का झंडा फहराया गया और उसी के सामने राष्ट्रगान गाया गया। अन्य न्यूज रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है। जांच के दौरान विश्वास न्यूज को ये वीडियो कई यूट्यूब चैनल पर भी इसी जानकारी के साथ साल 2018 में अपलोड मिला। विश्वास न्यूज पहले भी इससे मिलते-जुलते एक दावे का फैक्ट चेक कर चुकी है। जिसे आप यहां पर पढ़ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमने मध्य प्रदेश से प्रकाशित नईदुनिया अखबार के ब्यूरो हेड धनंजय प्रताप सिंह से संपर्क किया। हमने वायरल वीडियो को वाट्सएप के जरिए उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो का स्वतंत्रता दिवस या हर घर तिरंगा अभियान से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो तकरीबन 4 साल पुराना है। “पंचायत चलो” अभियान के दौरान छतरपुर जिले के एक कार्यक्रम में बीजेपी का ध्वज फहराया गया था और फिर राष्ट्रगान करने को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। आखिरी चरण में हमने वायरल दावे को शेयर करने वाले यूजर की सोशल स्कैनिंग की। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से प्रभावित है। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर का रहने वाला है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में बीजेपी के झंडे को फहराने वाले वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक निकला। 14 मई 2018 को मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य के छतरपुर के एक गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा का झंडा फहराया था। इस वीडियो का स्वतंत्रता दिवस या हर घर तिरंगा अभियान से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव अभियान में शिवराज सिंह चौहान ने तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहराया। - Claimed By : Office Pandit Shekhar Dixit - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software