About: http://data.cimple.eu/claim-review/b7840b9883c45dc5ea2a6c785afed76fab666b1e0691a2de5f0c7310     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: BJP ही नहीं, कांग्रेस भी लड़ रही है 272 से अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव 272 से अधिक सीटों पर केवल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चुनाव लड़ने का दावा भ्रामक है। तीन मई तक कांग्रेस 339 से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। - By: Abhishek Parashar - Published: May 3, 2024 at 06:49 PM - Updated: May 3, 2024 at 07:40 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज।) लोकसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि देश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इकलौती ऐसी पार्टी है, जो 272 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। विश्वास न्यज ने अपनी जांच में इस दावे को भ्रामक पाया। 22 अप्रैल तक कांग्रेस कुल 301 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी थी और इसके बाद भी कई अन्य लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें सबसे हालिया उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा शामिल है। क्या है वायरल? सोशल मीडिया यूजर ‘Vinay Choubey’ ने वायरल पोस्ट (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “इस चुनाव में बीजेपी केवल एकमात्र ऐसी पार्टी है जो 272 (बहुमत का आंकड़ा) सीटों से ज्यादा पर चुनाव लड़ रही है।” पड़ताल कांग्रेस समेत अन्य दल उम्मीदवारों के नाम की घोषणा प्रेस विज्ञप्ति के साथ-साथ अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा करती हैं। कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची ‘@INCSandesh’ एक्स हैंडल से साझा किया जाता है। 22 अप्रैल के पोस्ट (आर्काइव लिंक) के मुताबिक, पार्टी (22 अप्रैल 2024) तक कुल 301 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। इसके बाद भी पार्टी 11 अन्य सूची के जरिए 38 और प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। यानी कांग्रेस अब तक 339 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। सबसे हालिया सूची (आर्काइव लिंक) में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट से राहुल गांधी और किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। यानी यह दावा गलत है कि देश में केवल बीजेपी ही 272 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी अब तक 18 सूची के जरिए करीब 400 से अधिक लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 17वीं सूची में पार्टी ने रायबरेली और कैसरगंज से उम्मीदवारों की घोषणा की थी और 18वीं सूची में पार्टी ने महाराष्ट्र के पालघर सीट से उम्मीदवार की घोषणा की है। पार्टी ने पहली ही सूची (आर्काइव लिंक) में 195 उम्मीदवारों की घोषणा की थी और इसके बाद जारी दूसरी सूची (आर्काइव लिंक) में 72 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी। वायरल पोस्ट में किए गए दावे को लेकर हमने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से संपर्क किया। वायरल दावे का खंडन करते हुए उन्होंने बताया, “कांग्रेस अभी तक 300 से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।” चुनाव आयोग की अधिसूचना (आर्काइव लिंक) के मुताबिक, कुल सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान से हुई, जिसके तहत कुल 102 सीटों पर वोट डाले गए। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को हुआ, जिसके तहत कुल 89 सीटों पर वोटिंग हुई। वहीं, तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा, जिसमें 94 लोकसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। गौरतलब है कि देश में लोकसभा की कुल 545 सीटें है, जिसमें से 543 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इस आधार पर सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 272 होता है। वायरल पोस्ट को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब दो हजार लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: 272 से अधिक सीटों पर केवल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चुनाव लड़ने का दावा भ्रामक है। तीन मई तक कांग्रेस 339 से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। - Claim Review : 2024 लोकसभा चुनाव में केवल बीजेपी ही 272 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है। - Claimed By : FB User-Vinay Choubey - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software