About: http://data.cimple.eu/claim-review/babc0581d60d21eb61957273da2a3c65ec01b0b7f2f69145619677fe     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: भगवान गणेश की 128 फीट ऊंची यह मूर्ति थाईलैंड में है, गलत दावा वायरल भगवान गणेश की 128 फीट ऊंची मूर्ति थाईलैंड के चाचोंगसाओ में स्थित है। इसका इंडोनेशिया से कोई संबंध नहीं है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Mar 9, 2023 at 06:59 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर भगवान गणेश की काफी ऊंची मूर्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मूर्ति के चारों तरफ हरियाली दिख रही है। वीडियो शेयर कर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी 128 फीट ऊंची श्री गणेश की यह मूर्ति इंडोनेशिया में है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भगवान गणेश की यह मूर्ति थाईलैंड में है, इंडोनेशिया में नहीं। यह मूर्ति थाईलैंड के चाचोंगसाओ में है। वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। क्या है वायरल फेसबुक यूजर ‘नरेश अग्रवाल‘ (आर्काइव लिंक) ने 2 मार्च को 1 मिनट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, World’s tallest 128 feet Sri Ganesh statue in Indonesia … (इंडोनेशिया में दुनिया की सबसे ऊंची 128 फीट श्री गणेश की मूर्ति) पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो से कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल रिवर्स इमेज से सर्च किया। थाईलैंड टूरिज्म की वेबसाइट पर हमें इस वीडियो से संबंधित कई तस्वीरें मिली। रिपोर्ट के अनुसार, “ख्लोंग खुआन गणेश इंटरनेशनल पार्क चाचोंगसाओ में भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित किया गया है। स्थानीय लोगों के खेतों के बीच 39 मीटर की ऊंचाई की इस इस कांस्य की मूर्ति को बनाया गया है।” श्री गणेश वेबसाइट पर भी इस मूर्ति से संबंधित खबर को देखा जा सकता है। इसके अनुसार, “दुनिया की सबसे ऊंची गणपति की मूर्ति भारत या नेपाल में नहीं, बल्कि थाईलैंड के चाचोंगसाओ में है। यह सैकड़ों साल पुरानी नहीं है, लेकिन 2012 में बनाई गई थी। इस कांस्य गणेश मूर्ति का निर्माण 2008 में शुरू हुआ था और 2012 में पूरा हुआ था। मूर्ति आधार को मिलाकर 39 मीटर (लगभग 128 फीट) लंबी है। यह लगभग 14 मंजिला इमारत जितनी ऊंची है। यह दुनिया की सबसे ऊंची खड़ी गणेश मूर्ति है। इसके 4 हाथ हैं। ऊपर के दाहिने हाथ में कटहल, ऊपर के बाएं हाथ में गन्ना, नीचे के दाहिने हाथ में केला और नीचे के बाएं हाथ में आम है। मूर्ति को क्लोंग केउन जिले, चाचोंगसाओ में 40,000 वर्ग मीटर भूमि पर बनाया गया है।” रिपोर्ट में इसका एक वीडियो भी अपलोड किया गया है। इस बारे में हमने चाचोंगसाओ स्थित गणेश पार्क से फेसबुक के जरिए संपर्क कर उनको वायरल वीडियो भेजा। उनका कहना है, “यह मूर्ति थाईलैंड में स्थित है, इंडोनेशिया में नहीं।“ इससे पहले भी यह वीडियो इंडोनेशिया का बताते हुए वायरल हुआ था। उस समय विश्वास न्यूज ने इसकी पड़ताल के दौरान थाइलैंड टूरिज्म से बात की थी। उन्होंने कहा था, “भगवान गणेश की यह मूर्ति थाईलैंड के चाचोंगसाओ में स्थित है।” वीडियो शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘नरेश अग्रवाल‘ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह कोलकाता में रहते हैं और उनके करीब 7,200 फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: भगवान गणेश की 128 फीट ऊंची मूर्ति थाईलैंड के चाचोंगसाओ में स्थित है। इसका इंडोनेशिया से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : 128 फीट ऊंची श्री गणेश की यह मूर्ति इंडोनेशिया में है। - Claimed By : FB User- नरेश अग्रवाल - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software