About: http://data.cimple.eu/claim-review/bd40ca565f1a9683782d8b6c5409167a49f113952f6ce47fbeb7d6d9     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: जून 7, 2021 को वायरल हो रही हॉलीवुड एक्टर रोवन एटकिंसन की मौत की खबर निकली अफवाह विश्वास न्यूज की पड़ताल में रोवन एटकिंसन की मौत की खबर फर्जी निकली। एटकिंसन की पीआर मैनेजर ने भी उनके जीवित होने की पुष्टि की है और वायरल पोस्ट को फर्जी बताया है। - By: Pallavi Mishra - Published: Jun 7, 2021 at 03:08 PM - Updated: Jun 9, 2021 at 12:21 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मशहूर सीरियल मिस्टर बीन में मुख्य भूमिका निभाने वाले हॉलीवुड एक्टर रोवन एटकिंसन की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि हॉलीवुड एक्टर रोवन एटकिंसन जीवित और सकुशल हैं। एटकिंसन की पीआर मैनेजर ने भी उनके जीवित होने की पुष्टि की है और वायरल पोस्ट को फर्जी बताया है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक पर कई यूजर रोवन एटकिंसन की तस्वीर को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं ”Attention pls.. All keep silent for three minutes..Cuz our legend.. Rowan sebastian. Also know as mr.bean was dead….. Rest in peace.. mr. Bean..U made our childhood awesome.. We will miss you…” जिसका हिंदी अनुवाद होता है “कृपया ध्यान दें..तीन मिनट तक सब चुप रहें..Cuz हमारे लेजेड .. रोवन सेबस्टियन। जो मिस्टर बीन के नाम से भी जाने जाते थे, मर चुके हैं ….. शांति से आराम करो .. श्रीमान। सेम..आपने हमारे बचपन को शानदार बनाया. हम आपको याद करेंगे…” पोस्ट के आर्काइव लिंक यहाँ और यहाँ देखे जा सकते हैं। पड़ताल विश्वास न्यूज ने सबसे पहले वायरल हो रही पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए इंटरनेट पर सर्च किया। हमें रोवन एटकिंसन की मृत्यु की खबर किसी भी ऑथेंटिक मीडिया आउटलेट पर नहीं मिली। रोवन एटकिंसन बहुत बड़े हॉलीवुड एक्टर हैं। उनको लेकर अगर ऐसी कोई खबर आयी होती तो प्रमुख मीडिया संसथान उसे ज़रूर कवर करते। इसके बाद हमने रोवन एटकिंसन के काम की देखभाल करने वाली मैनेजमेंट कंपनी पीबीजे मैनेजमेंट से संपर्क साधा। वहां हमारी बात रोवन एटकिंसन के मैनेजर लूसी फैरनय से हुई। लूसी ने हमसे बात करते हुए कन्फर्म किया कि रोवन एटकिंसन बिल्कुल सकुशल हैं और उनकी मृत्यु की खबर मात्र एक अफवाह है। उन्होंने हमें यह भी बताया कि यह फर्जी खबर लगभग 4 सालों से वायरल हो रही है। रोवन एटकिंसन अंग्रेजी हास्य अभिनेता और लेखक हैं। वह सिटकॉम मिस्टर बीन में अपने काम के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। उनके इस कैरेक्टर पर कई फिल्में और एनिमेटेड शोज भी बने हैं। इस फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Nickkolatt Barkhark नेव्योर्क के रहने वाले हैं और उनके फेसबुक पर 614 फ्रेंड्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में रोवन एटकिंसन की मौत की खबर फर्जी निकली। एटकिंसन की पीआर मैनेजर ने भी उनके जीवित होने की पुष्टि की है और वायरल पोस्ट को फर्जी बताया है। - Claim Review : All keep silent for three minutes.. Cuz our legend.. Rowan sebastian. Also know as mr.bean was dead... .. Rest in peace.. mr. Bean.. U made our childhood awesome - Claimed By : Nickkolatt Barkhark - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software