About: http://data.cimple.eu/claim-review/c60f100f630d2de4f07e339f2abba5c3a9f837cbed444cefba36c90f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: मनोज तिवारी के इंटरव्यू का एडिटेड क्लिप वायरल, 2009 लोकसभा चुनाव का किया था जिक्र भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इंटरव्यू के दौरान लोकसभा चुनाव 2009 का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्हें चुनाव से पहले अपनी हार का आभास हो गया था। इसको लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर गलत दावा किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: May 27, 2024 at 01:51 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 के छह चरणों का मतदान हो चुका है। छठे चरण में 25 मई को दिल्ली की सात सीटों पर वोटिंग हुई थी। दिल्ली में मतदान से पहले सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें उनको यह कहते हुए दिखाया गया है कि वह कई दिन से जीत रहे थे, लेकिन उन्हें लग गया था अब हार आ गई है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि मनोज तिवारी ने लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी हार मान ली है। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि मनोज तिवारी के इंटरव्यू की अधूरी वीडियो क्लिप वायरल की जा रही है। दरअसल, वह लोकसभा चुनाव 2009 का जिक्र करते हुए कह रहे थे कि गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के सामने सपा के टिकट पर उन्हें चुनाव लड़ाया गया था। उस समय उनको अपनी हार का एहसास हो गया था। इस वीडियो क्लिप को लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर गलत दावा किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर Khurram Siddiqui Iyc (आर्काइव लिंक) ने 22 मई को इस वीडियो क्लिप को शेयर किया। इस पर लिखा है, “….. तिवारी ने आखिर कार हार मान ली है. कन्हैया कुमार का जीतना तय है.” एक्स यूजर @common000786 (आर्काइव लिंक) ने भी इस वीडियो क्लिप को समान दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल वीडियो क्लिप पर Jist लिखा हुआ है। हमने इसके बारे में गूगल पर सर्च किया तो यूट्यूब चैनल Jist का लिंक मिला। इस पर 31 मार्च 2024 को मनोज तिवारी के इंटरव्यू के पहले पार्ट का प्रीमियर किया गया है। इसमें 30 मिनट के बाद मनोज तिवारी 2009 लोकसभा चुनाव से पहले का किस्सा बताते देखे जा सकता है। इसमें वह कह रहे हैं कि 2009 चुनाव से पहले अमर सिंह ने उनको चुनाव लड़ने को कहा था। उस वक्त वहां पर अमर सिंह, अमिताभ बच्चन और अनिल अंबानी भी मौजूद थे। वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन मना नहीं कर पाए। बाद में उनको पता चला कि उन्हें गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ना था। वे भी योगी आदित्यनाथ के समर्थक थे। वह चुनाव लड़ते समय भी गोरखपुर से मुंबई चले गए थे। उन्होंने कहा कि वह गोखपुर से भाग गए थे। फिर मुलायम सिंह का फोन आया। 34:04 मिनट पर के बाद वायरल क्लिप को देखा जा सकता है। इसमें मनोज तिवारी कह रहे हैं, “जैसे ही चुनाव खत्म हुआ। देखो हमको अपनी हार का आभास तो हो गया था। पर दुख यह होता था कि मैं बहुत दिनों से जीतता, जीतता जा रहा था। मुझे लग गया था कि हार आ गई। मगर कुछ नहीं उस हार में भी जीत थी, क्योंकि योगी आदित्यनाथ हिंदू सस्कृति के लिए, सभ्यता के लिए, सनातन संस्कृति के लिए और जो लोग जानबूझकर हिंदू संस्कृति को चोट पहुंचा रहे थे, उनके लिए योगी आदित्यनाथ का उभरना बहुत जरूरी था।” इससे साफ होता है कि मनोज तिवारी 2009 के लोकसभा चुनाव की बात कर रहे थे। इस बारे में इस इंटरव्यू को करने वाले जिस्ट के पत्रकार अनिल शारदा से संपर्क किया। उनका कहना है, “सोशल मीडिया वायरल दावा भ्रामक है। वीडियो में मैं 2009 के लोकसभा चुनाव के बारे में बात कर रहा था, जो मनोज तिवारी ने गोरखपुर से सपा के टिकट पर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लड़ा था। इंटरव्यू के दौरान, मनोज तिवारी ने बताया कि किस तरह उन्होंने अमर सिंह के कहने पर चुनाव लड़ने पर हामी भरी थी। उन्होंने इस दौरान गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ की प्रसिद्ध का भी जिक्र किया था, जिसे सपा कार्यकर्ता भी मान रहे थे। मनोज तिवारी ने कहा था कि यह सब देखकर चुनाव परिणाम जारी होने से पहले ही उनको अपनी हार का आभास हो गया था।” 26 मई को दैनिक जारगण की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से 28 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें दो बार से सांसद रहे भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार भी शामिल हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 को एलान किया था। आयोग द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, 25 मई को दिल्ली की सात सीटों पर मतदान हुआ था। इसके बाद 1 जून को सातवें चरण का मतदान होगा, जबकि 4 जून को मतगणना होगी। वीडियो क्लिप को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। दिल्ली में रहने वले यूजर एक राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं। निष्कर्ष: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इंटरव्यू के दौरान लोकसभा चुनाव 2009 का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्हें चुनाव से पहले अपनी हार का आभास हो गया था। इसको लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर गलत दावा किया जा रहा है। - Claim Review : मनोज तिवारी ने लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी हार मान ली है। - Claimed By : FB User- Khurram Siddiqui Iy - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software