About: http://data.cimple.eu/claim-review/c62428069284de062f148b0a8e39aea6138f703a2813bdfe14718ffb     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गिलगित-बाल्टिस्तान को लेकर नहीं दिया ये बयान, एडिटेड वीडियो हुआ वायरल विश्वास न्यूज ने पुतिन के वायरल वीडियो की पड़ताल की और पाया कि वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो एडिटेड है, पुतिन ने गिलगित-बाल्टिस्तान के मुद्दे पर इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। - By: Pragya Shukla - Published: Mar 4, 2022 at 02:47 PM - Updated: Mar 4, 2022 at 03:29 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर पुतिन का 29 सेकेंड का एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पुतिन ने गिलगित-बाल्टिस्तान के मुद्दे पर भारत का साथ दिया है। पुतिन ने गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत का अभिन्न अंग बताया है। विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की पड़ताल की और पाया वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो एडिटेड है, पुतिन ने गिलगित-बाल्टिस्तान के मुद्दे पर इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर Kiran S ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि भारतीय दरबारी मीडिया आपको ये नहीं दिखायेगी..पुतिन ने PoJKL को भारत का हिस्सा बताया। राष्ट्रपति पुतिन ने गिलगिट प्रांत के मुद्दे पर सिक्योरिटी काउंसिल में विटो इस्तेमाल करने की घोषणा की। रूसी मंत्रिमंडल ने गिलगित प्रांत पर सीनेट प्रस्ताव के लिए BAP की निंदा की। पाकिस्तान को प्रस्ताव वापस लेने और गिलगित को भारत को सौंपने को कहा। अब तो अम्मी खुदाए यूक्रेन.. fumll sumpport to Russia यूजर द्वारा शेयर की गई पोस्ट के कंटेंट को हूबहू लिखा गया है। पोस्ट के आकाईव्ड वर्जन को यहां देखा जा सकता है। एक अन्य यूजर Dev Kashyap ने भी ऐसे ही मिलते-जुलते दावे को अपने अकाउंट पर शेयर किया है। पड़ताल – विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए InVID टूल का इस्तेमाल किया। वायरल वीडियो के कई ग्रैब्स इसके माध्यम से निकाले गए। इसके बाद इनकी मदद से गूगल रिवर्स सर्च टूल का इस्तेमाल करते हुए ओरिजनल सोर्स तक पहुंचने की कोशिश की गई। इस दौरान हमें असली वीडियो द नेशनल नामक एक यूट्यूब चैनल पर 28 फरवरी 2022 को अपलोड प्राप्त हुआ। वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक, पुतिन रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के बारे में अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। इसी बातचीत के दौरान पुतिन पश्चिम देशों को झूठ का साम्राज्य कहते हैं। वीडियो में कहीं भी पुतिन पाकिस्तान या फिर गिलगित-बाल्टिस्तान का जिक्र करते हुए नजर नहीं आते हैं। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट Euronews के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 28 फरवरी 2022 को अपलोड प्राप्त हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर अर्थशास्त्रियों और कुछ अधिकारियों के साथ मीटिंग बुलाई थी। इस बैठक के दौरान पुतिन ने कहा कि मैंने आप सभी को यहां देश के आर्थिक हालातों को लेकर चर्चा करने के लिए बुलाया है। मैंने इस बारे में रूस के प्रधानमंत्री से भी बातचीत की है। पश्चिम देश ‘झूठ का साम्राज्य’ हैं और वो हमारे देश के खिलाफ हैं। The Guardian की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने नाटो देशों के खिलाफ परमाणु ताकतों को हाई अलर्ट पर रखने का भी आदेश दिया था। पुतिन ने क्या गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत का अभिन्न अंग बताया है, ये जानने के लिए हमने गूगल पर कई कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। लेकिन हमें इस दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। पड़ताल के दौरान हमें यही वीडियो रूसी न्यूज चैनल POCCNR 24 पर भी 28 फरवरी 2022 को अपलोड मिला। वीडियो को पूरा देखने पर हमने पाया कि असली वीडियो में कहीं भी अंग्रेजी में सब-टाइटल नहीं लिखा हुआ है। जिसके बाद ये साफ होता है कि वीडियो को एडिट कर अंग्रेजी सब-टाइटल जोड़ा गया है। वायरल वीडियो के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के नेशनल ब्यूरो में कार्य करने वाले वरिष्ठ पत्रकार नीलू रंजन के साथ सम्पर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा गिलगित-बाल्टिस्तान को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है। गलत दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विश्वास न्यूज ने जांच के आखिरी चरण में उस प्रोफाइल की पृष्ठभूमि की जांच की, जिसने वायरल पोस्ट को साझा किया था। हमने पाया कि यूजर के फेसबुक पर 13 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स मौजूद है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने पुतिन के वायरल वीडियो की पड़ताल की और पाया कि वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो एडिटेड है, पुतिन ने गिलगित-बाल्टिस्तान के मुद्दे पर इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। - Claim Review : भारतीय दरबारी मीडिया आपको ये नहीं दिखायेगी.. पुतिन ने PoJKL को भारत का हिस्सा बताया। राष्ट्रपति पुतिन ने गिलगिट प्रांत के मुद्दे पर सिक्योरिटी काउंसिल में विटो इस्तेमाल करने की घोषणा की। रूसी मंत्रिमंडल ने गिलगित प्रांत पर सीनेट प्रस्ताव के लिए BAP की निंदा की। पाकिस्तान को प्रस्ताव वापस लेने और गिलगित को भारत को सौंपने को कहा। अब तो अम्मी खुदाए यूक्रेन.. fumll sumpport to Russia - Claimed By : Kiran S - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software