schema:text
| - Last Updated on फ़रवरी 7, 2023 by Team THIP
सारांश
एक सोशल मीडिया पोस्ट द्वारा दावा किया जा रहा है कि किसी भी टूथपेस्ट में हल्दी, नींबू और बेकिंग सोडा को मिलाकर दांतों पर लगाने से दांतों को सफेद बनाया जा सकता है। जब हमने इस पोस्ट का तथ्य जाँच किया तब पाया कि यह दावा ज्यादातर गलत है।
दावा
एक सोशल मीडिया पोस्ट द्वारा दावा किया जा रहा है कि किसी भी टूथपेस्ट में हल्दी, नींबू और बेकिंग सोडा को मिलाकर दांतों पर लगाने से दांतों को सफेद बनाया जा सकता है।
तथ्य जाँच
किन कारणों से दांतों की रंगत होती है प्रभावित?
Cleveland clinic के अनुसार दांतों की रंगत हमारी दिनचर्या और खराब डेंटल हेल्थ के कारण प्रभावित होती है। फूड ड्रिंक्स जैसे – चाय, कॉफी, शराब, अत्याधिक तैलीय खाद्य पदार्थों के कारण दांतों की रंगत प्रभावित होती है। इसके अलावा तंबाकू और धूम्रपान करने से भी दांतों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
वहीं खराब डेंटल हेल्थ जैसे- समय पर ब्रश ना करना, कुछ चिकित्सीय उपचार जैसे- Radiation और Chemotherapy के कारण भी दांत खराब हो सकते हैं।
गर्भवती महिलाओं में होने वाले कुछ संक्रमण गर्भ में पल रहे बच्चों के tooth enamel के विकास को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे उनके दांत खराब हो सकते हैं।
इसके अलावा कुछ ऐसी दवाइयां भी हैं, जिनका लंबे समय तक सेवन करने से बच्चों के दांतों का विकास प्रभावित होता है और दांतों की रंगत बिगड़ सकती है। जैसे – tetracycline and doxycycline ड्रग्स का सेवन 8 वर्ष तक के बच्चों के दांतों के लिए हानिकारक होता है। Silver sulfide युक्त पदार्थों का सेवन दांतों को काला बना देता है।
साथ ही उम्र के बढ़ने के साथ Enamel की परत हटने लगती है, जिस कारण पीले रंग की डेंटिन (yellow-coloured dentin) दिखाई देने लगती है और दांत पीले दिखाई देने लगते हैं। Fluoride युक्त पानी का सेवन भी दांतों की पीली रंगत के लिए जिम्मेदार होता है।
क्या हल्दी दांतों को सफेद बनाती है?
कुछ हद तक। हल्दी में ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने की खूबियां पाई जाती हैं। हल्दी एक बेहतरीन Antioxidant, Anti-inflammatory और Antimicrobial की तरह काम करता है। Indian Journal of Dental Research के अनुसार हल्दी दांतों एवं मसुड़ों को मजबूत बनाती हैै और swelling, gingivitis और periodontitis जैसी दांतों की बीमारियों से रक्षा भी करती है।
हालांकि ऐसा कोई शोधपत्र मौजूद नहीं है, जो कहता है कि हल्दी उन सभी स्थितियों को ठीक कर सकती है जिनके कारण दांत पीले होते हैं।
क्या नींबू या बेकिंग सोडा दांतों को सफेद बनाते हैं?
नहीं। National Library of Medicine द्वारा प्रकाशित Influence of Various Acidic Beverages on Tooth Erosion. Evaluation by a New Method शोधपत्र के अनुसार नींबू का रस दांतों की ऊपरी परत Enamel को हटा देता है, जो दोबारा वापस नहीं आता। नींबू में acidic गुण होते हैं, जो दांतों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालते हैं।
वहीं बेकिंग सोडा में plague को हटाने के गुण होते हैं लेकिन अगर आप दांतों के पुराने दाग, किसी मेडिकल कंडिशन के कारण आए दाग या ड्रग्स का सेवन करने के साथ-साथ बेकिंग सोडा द्वारा दांतों को सफेद बनाने के बारे में सोंचेगे, तो ऐसा संभव नहीं है। इसके इतर दांतों पर लंबे वक्त तक इन चीजों का सेवन दांतों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
इसके अलावा बेकिंग सोडा भी दांतों को सफेद नहीं कर सकता। वहीं हल्दी का प्रयोग दांतों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है मगर दांतों को सफेद बनाने में कारगर नहीं हो सकता।
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा भारद्वाज बताती हैं, “दांतों को नींबू, हल्दी या बेकिंग सोडा के जरिए सफेद बनाने को लेकर कोई प्रमाण मौजूद नहीं है लेकिन नियमित तौर पर सही टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना और दांतों की देखभाल करना दांतों को स्वस्थ्य जरुर बनाए रख सकता है। खट्टे फलों जैसे नींबू में D-limonene होता है, जो एक प्राकृतिक तौर पर दाग हटाने में मदद करता है लेकिन दांतों के दाग या दांतों के पीलेपन को खत्म नहीं कर सकता।
विभिन्न प्रकार के घरेलू नुस्खों के जरिए दांतों को कुछ क्षण के लिए सफेद भले किया जा सकता हो लेकिन लंबे समय तक नहीं और हर दांतों की परेशानी को घरेलू नुस्खों के जरिए ठीक नहीं किया जा सकता। इसके अलावा विभिन्न पीएच (ph) स्तरों वाली चीजों को दांतों पर लगाने से दांतों की बाहरी परत, Enamel को क्षति पहुंचती है इसलिए दांतों को सफेद बनाने या दांतों को स्वस्थ्य बनाने के लिए चिकित्सीय सलाह लेना जरुरी है।”
|