About: http://data.cimple.eu/claim-review/c931512435e46cfd7bae50b782531504dd66b23bf44f4d5f2398f830     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: क्रूज़ शिप का यह वीडियो भारत के गुजरात का नहीं, ग्रीस का है हमारी पड़ताल में हमने पाया कि यह वीडियो असल में ग्रीस का है, भारत का नहीं। हालांकि, गुजरात में 2017 में ऐसी एक क्रूज़ सेवा जरूर शुरू की गयी थी, लेकिन कुछ कारणों ये सेवा इस वक्त बंद है। - By: Pallavi Mishra - Published: Sep 30, 2020 at 02:20 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बड़े क्रूज जहाज को एक संकरी नहर के बीच से निकलते हुआ देखा जा सकता है। वीडियो के साथ डिस्क्रिप्शन के हिसाब से यह वीडियो गुजरात में भावनगर से भरूच के बीच चलाई गई क्रूज़ सेवा का है। हमारी पड़ताल में हमने पाया कि यह यह वीडियो असल में ग्रीस का है। हालांकि, गुजरात में 2017 में ऐसी एक क्रूज़ सेवा जरूर शुरू की गयी थी, लेकिन कुछ कारणों ये सेवा इस वक्त बंद है। क्या है वायरल पोस्ट में? वायरल वीडियो में एक बड़े क्रूज जहाज को एक संकरी नहर के बीच से निकलकर समंदर में जाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ डिस्क्रिप्शन लिखा है, “भावनगर से भरूच रोड की दूरी है 350 किलोमीटर , और समुद्री रास्ते से इसकी दूरी है 32 किलोमीटर, और इसी समुद्री रास्ते से प्रधानमंत्री ने जहाज द्वारा एक सर्विस चालू की है इस जहाज की क्षमता एक बार मे 50 ट्रक, 60 बसे, 200 कारे, 350 मोटरसाइकिल, 600 लोगो को, और समय सिर्फ आधे घंटे में” पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है। पड़ताल पड़ताल को शुरू करने के लिए हमने सबसे पहले इस वीडियो के InVID टूल की मदद से स्क्रीनग्रैब निकाले और उसे गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। पहले ही पेज पर हमें www.dailymail.co.uk का एक लिंक मिला, जिनमें इस क्रूज़ शिप के वीडियो और तस्वीरें मिलीं। खबर के अनुसार, यह क्रूज़ शिप MS Braemar जहाज है, जिसका वजन 24,344 टन है। इस क्रूज शिप का मालिकाना हक यूनाइटेड किंगडम की एक शिपिंग कंपनी “Fred Olsen Cruise Lines” के पास है। खबर के अनुसार, यह वीडियो 2019 का है जब इस जहाज़ ने कोरिंथ नहर को पार किया था। हमें यह वीडियो Fred Olsen Cruise Lines के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी मिला। इस वायरल पोस्ट में इस वीडियो के गुजरात के होने की बात कही गयी थी। इसलिए हमने ढूंढा कि क्या भावनगर से भरूच के बीच ऐसी कोई सेवा चालू है? हमने पाया कि अक्टूबर 2017 में गुजरात में “रो रो फेरी” नाम की एक जहाज सेवा का उद्घाटन किया गया था। “रो रो फेरी” भावनगर के घोघा पोर्ट से भरूच के दहेज पोर्ट तक चलती थी। दोनों जगहों के बीच सड़क का रास्ता लगभग 350 किलोमीटर का है, लेकिन समुद्री रास्ता सिर्फ 31 किलोमीटर का है। इसी को देखते हुए रो रो फेरी सेवा की शुरुआत हुई थी। इससे आठ घंटे में होने वाली यात्रा लगभग एक घंटे में पूरी हो जाती थी। हमने इस सर्विस के बारे में और ढूंढा। हमने पाया कि सितंबर 2019 में इस सेवा को विभिन्न कारणों से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि, 24 फरवरी 2020 से रो रो फेरी सर्विस को फिर से चालू किया गया था। पर कोरोना की वजह से 23 मार्च से इस सेवा को फिर बंद कर दिया गया था। इस सेवा का संचालन इंडिगो सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी करती है। हमने दहेज-घोघा फेरी सेवा से संपर्क किया। कंपनी पीआरओ धीरज पटेल ने हमें बताया, “यह वीडियो दहेज-घोघा क्रूज़ सेवा का नहीं है। हमारी क्रूज़ सेवा फिलहाल बंद है।” इस वीडियो को Indiamoods Video नाम के एक फेसबुक पेज ने शेयर किया। इस पेज के 1,633 फ़ॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: हमारी पड़ताल में हमने पाया कि यह वीडियो असल में ग्रीस का है, भारत का नहीं। हालांकि, गुजरात में 2017 में ऐसी एक क्रूज़ सेवा जरूर शुरू की गयी थी, लेकिन कुछ कारणों ये सेवा इस वक्त बंद है। - Claim Review : भावनगर से भरूच रोड की दूरी है 350 किलोमीटर , और समुद्री रास्ते से इसकी दूरी है 32 किलोमीटर, और इसी समुद्री रास्ते से प्रधानमंत्री ने जहाज द्वारा एक सर्विस चालू की है इस जहाज की क्षमता एक बार मे 50 ट्रक, 60 बसे, 200 कारे, 350 मोटरसाइकिल, 600 लोगो को, और समय सिर्फ आधे घंटे में - Claimed By : Indiamoods Video - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software