About: http://data.cimple.eu/claim-review/c966106ab4a5f9b7ea500f4311740c50dfc0945614ea6b8f006f943d     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: भाजपा सांसद के ऊपर स्याही फेंकने की घटना का पुराना वीडियो किसान आंदोलन से जोड़ किया जा रहा है वायरल विश्वास टीम की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुआ। 2016 के वीडियो को कुछ लोग अब किसान आंदोलन से जोड़कर वायरल कर रहे हैं। - By: Bhagwant Singh - Published: Sep 24, 2020 at 06:06 PM नई दिल्ली (Vishvas Team). नए कृषि बिल को लेकर देश के कई इलाकों में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इसी प्रदर्शन से जोड़ एक वीडियो को वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि हरियाणा के किसानों ने भाजपा नेता के साथ मारपीट की। कुछ यूज़र इसे भाजपा नेता सत्यम सिंह के नाम से वायरल कर रहे हैं तो कुछ इसे कुरुक्षेत्र से भाजपा के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के नाम से। विश्वास टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो लगभग 4 साल पुराना है, जब कुरुक्षेत्र से भाजपा के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी पर कुछ युवकों ने स्याही फेंकी थी। अब उसी मामले के वीडियो को फर्जी दावों के साथ वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो का किसान आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है। क्या हो रहा है वायरल? फेसबुक यूज़र “विजय यदुवंशी सरपंच” ने इस वीडियो को भाजपा नेता सत्यम सिंह के नाम से अपलोड करते हुए लिखा: “#हरियाणा #किसान बिल के रुझान आने लगे। पहला भूमि सूजन #भाजपा नेता #सत्यम सिंह का “””””””””””””””””” जोरदार #स्वागत किसानों द्वारा भाजपा कार्यकाल में घुस कर मारा Rao” वहीं फेसबुक यूज़र ਸਿੰਘ ਸ਼ਿਵਰਾਜ ने इस वीडियो को भाजपा के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के नाम से वायरल करते हुए पंजाबी भाषा में लिखा: “ਖੇਤੀ ਆਰਡੀਨੈਂਸ ਇਸ ਦੇ ਰੁਝਾਨ ਆਉਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਜਾਟਾਂ ਨੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਬੀਜੇਪੀ ਐਮ ਪੀ ਸੈਣੀ ਨੂੰ ਘੇਰ ਕੀਤਾ ਮੂੰਹ ਕਾਲਾ ਅਤੇ ਨਾਲੇ ਮਾਰੀਆਂ ਜੂਤੀਆਂ। ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ” (हिंदी अनुवाद: खेती ऑर्डिनेंस के रुझान आने शुरू। हरियाणा के जाटों ने इलाके के भाजपा MP सैनी को घेर मुंह काला किया और जूते मारे। वायरल वीडियो।” पड़ताल पड़ताल की शुरुआत करते हुए हमने सबसे पहले कीवर्ड सर्च से इस वीडियो को ढूंढने की कोशिश की। “भाजपा नेता स्याही” आदि जैसे कई कीवर्ड सर्च करने पर हमें यह वीडियो पंजाब केसरी के Youtube अकाउंट पर अपलोड मिला। यह वीडियो 7 नवंबर 2016 को अपलोड किया गया था और इसके साथ लिखा गया था: सांसद सैनी पर स्याही पोतने का वीडियो वायरल, नाम दिया – Surgical Strike By Jaat Boys Kadak News के आधिकारिक Youtube अकाउंट पर यह समान वीडियो 8 नवंबर 2016 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन के अनुसार: बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी स्याही कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में आरोपी राजकुमार सैनी पर स्याही फेंकते नज़र आ रहे हैं। साथ ही सांसद पर जूता फेंकते हुए देखे जा रहे हैं. बता दें कि कुरुक्षेत्र के क्षत्रिय धर्मशाला में राजकुमार सैनी पर स्याही अटैक हुआ था। सैनी समर्थकों ने आरोपी युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया था। बाद में सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। राजकुमार सैनी ने इस हमले के बाद कहा था कि कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने ये हमला किया है। हालांकि, आरोपियों ने इसके पीछे किसी राजनीतिक साजिश से इनकार किया है. यह साबित हो गया था कि वीडियो पुराना है और इसमें कुरुक्षेत्र से भाजपा के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी हैं। अब हमने इस मामले से जुडी खबरें ढूंढनी शुरू की। जागरण डॉट कॉम पर 13 नवंबर 2016 को प्रकाशित एक खबर के अनुसार: दैनिक जागरण से बातचीत में सैनी ने आरोप लगाया कि कानून हाथ में लेने वाले समुदाय विशेष के सामने झुकते नज़र आ रहे हैं, यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। पिछले महीने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुझ पर अगर स्याही फेंकनी ही थी, तो दूर से भी फेंक कर विरोध जताया जा सकता है। स्याही फेंकने की आड़ में उनपर हमला किया गया और बाद में आरोपियों को जमानत भी मिल गई। सांसद सैनी ने कहा कि वो अपनी जान पर खतरा महसूस कर रहे हैं। इस घटना को लेकर 16 अक्टूबर 2016 को प्रकाशित पत्रिका की खबर पढ़ी जा सकती है। यह साफ हो गया था कि वीडियो अक्टूबर 2016 का है। अब हमने इस वीडियो को लेकर हमारे सहयोगी दैनिक जागरण के कुरुक्षेत्र इंचार्ज जगमहेन्द्र सरोहा से बात की। जगमहेन्द्र ने हमें बताया, “यह वीडियो उस वक्त का है, जब सैनी कुरूक्षेत्र से सांसद थे। वीडियो में राजकुमार सैनी ही हैं पर यह वीडियो हालिया नहीं पुराना है। वे विधानसभा चुनाव के बाद सार्वजनिक रूप से मंच पर सामने नहीं आये हैं।“ अब बारी थी इस वीडियो को फर्जी दावे के साथ वायरल करने वाले फेसबुक अकाउंट विजय यदुवंशी की सोशल स्कैनिंग करने की। इस यूज़र को 8,707 लोग फॉलो करते हैं और यह समाजवादी पार्टी का समर्थक है। निष्कर्ष: विश्वास टीम की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुआ। 2016 के वीडियो को कुछ लोग अब किसान आंदोलन से जोड़कर वायरल कर रहे हैं। - Claim Review : एक वीडियो को वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि हरियाणा के किसानों ने भाजपा नेता के साथ मारपीट की। - Claimed By : FB User- विजय यदुवंशी सरपंच - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software