About: http://data.cimple.eu/claim-review/ce3880ce4de8e7bdcdef9a5cb097135a6258f169618c9e42f539f04c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : वायरल तस्वीर पुरी रथयात्रा की है, CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हुए प्रदर्शन की बताकर किया जा रहा शेयर विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल भीड़ की तस्वीर जगन्नाथ पुरी रथयात्रा की है। तस्वीर का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से कोई संबंध नहीं है। फोटो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: Mar 25, 2024 at 08:01 PM - Updated: Mar 25, 2024 at 08:55 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बड़ी तादाद में भीड़ को देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस तस्वीर को हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हुए प्रदर्शन की फोटो है। विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा गलत निकला। हमने अपनी जांच में पाया कि वायरल तस्वीर सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हुए प्रदर्शन की नहीं है, बल्कि जगन्नाथ पुरी रथयात्रा की है। तस्वीर को अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ‘Ganesh Yadav Gaya Bihar’ ने वायरल तस्वीर (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है,”यह तस्वीर बया करती है की तानाशाह का अंत निश्चित है…केजरीवाल की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ जनता सड़कों पर हैChennai।” कई अन्य यूजर्स ने इस तस्वीर को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल तस्वीर की जांच के लिए हमने गूगल रिवर्स इमेज का इस्तेमाल किया। हमें वायरल तस्वीर sri_mandir नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिली। 20 जून (आर्काइव लिंक) 2023 को शेयर की गई तस्वीर में इसे जगन्नाथ पुरी रथयात्रा का बताया गया है। सर्च के दौरान हमें तस्वीर से जुड़ी खबर टाइम्स कंटेंट की वेबसाइट पर भी मिली। 20 जून 2023 को (आर्काइव लिंक) तस्वीर के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, “पुरी में वार्षिक भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा: भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के दौरान भक्तों की भीड़।” प्रकाशित आर्टिकल में रथ यात्रा की कई अन्य तस्वीरें भी मौजूद हैं। यह तस्वीर एक बार पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, उस समय इसे अयोध्या राम मंदिर से जोड़कर शेयर किया गया था। तब विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की थी। उस समय हमने ओडिशा के स्थानीय न्यूज पोर्टल ओडिशा डायरी के एडिटर रश्मि रंजन परिदा के साथ संपर्क किया था।उन्होंने हमें बताया था, “यह तस्वीर पुरी जगन्नाथ रथयात्रा की है और इसका हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।” विश्वास न्यूज ने पड़ताल के अंत में वायरल तस्वीर को शेयर करने वाले यूजर की जांच की। प्रोफाइल में मौजूद जानकारी के मुताबिक, “यूजर को 4 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को बिहार के गया का रहने वाला बताया है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल भीड़ की तस्वीर जगन्नाथ पुरी रथयात्रा की है। तस्वीर का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से कोई संबंध नहीं है। फोटो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : सीएम केजरीवाल की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ जनता सड़कों पर है। - Claimed By : फेसबुक यूजर - Ganesh Yadav Gaya Bihar - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software