About: http://data.cimple.eu/claim-review/cf8ca7bb9e845246ff9e1bf22218455ed51f3e38665b85cff28f8656     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: जाकिर नाइक को भारत लाने का दावा फर्जी निकला हमारी पड़ताल में पता चला है कि भगोड़े जाकिर नाइक का मलेशिया से भारत में अभी तक प्रत्यर्पण नहीं हो सका है। जाकिर को भारत लाने का दावा महज अफवाह मात्र हैं। - By: Gaurav Tiwari - Published: Jul 24, 2021 at 05:37 PM - Updated: Jun 6, 2022 at 08:18 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर भारत के भगोड़े जाकिर नाइक को देश में वापस लाने का फर्जी पोस्ट वायरल हो रहा है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला है कि जाकिर नाइक को फिलहाल भारत नहीं लाया जा सका है और उसके प्रत्यर्पण का दावा झूठा साबित हुआ है। ये दावा एक पुराने वीडियो के आधार किया हुआ प्रतीत होता है। क्या है वायरल पोस्ट में मोदीफाइड इंडियन नाम के एक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है- देश में एक बार फिर असहिष्णुता की भयंकर आँधी आनेवाली है… ख़बर है कि इस्लामिक स्कॉलर डॉ० ज़ाकिर नाईक को मलेशिया सरकार ने भारत को सौंप दिया है और आज देर रात तक उसे घसीटकर मुंबई लाये जाने की संभावना है। और ऐसे लोगों की ख़ातिरदारी करने में तो हमारी पुलिस का ज़वाब नहीं। जय हो! ये ट्वीट 16 जुलाई, 2021 को किया गया है। इस ट्वीट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है। इसी के साथ कई लोगों ने जाकिर नाइक के भारत में प्रत्यर्पण को लेकर ट्वीट किया है। पड़ताल सबसे पहले इस दावे को लेकर गूगल पर सर्च किया तो हमें एबीपी न्यूज का एक लिंक मिला। इस वीडियो में बताया गया है कि जाकिर नाइक को मलेशिया सरकार ने पकड़ लिया है और भारत को सौंप दिया है। इस लिंक को एबीपी न्यूज ने 4 जुलाई, 2018 को डाला था। इस वीडियो को यहां देखा जा सकता है। ये खबर सूत्रों के हवाले से बताई गई थी। इसके बाद हमें ‘द हिंदू’ वेबसाइट का 6 जुलाई, 2018 का एक लिंक मिला। इस लिंक में बताया गया है कि मलेशिया के पीएम महातिर मोहम्मद ने जाकिर नाइक का भारत में प्रत्यर्पण करने से इनकार कर दिया है। इस खबर को यहां पर पढ़ा जा सकता है। इसके बाद हमें एबीपी न्यूज की एक खबर मिली, जिसमें भी कहा गया है कि मलेशिया के पीएम ने जाकिर नाइक को भारत को सौंपने से इनकार कर दिया है। इस खबर को 6 जुलाई, 2018 को पब्लिश किया गया था। इस खबर का लिंक यहां पढ़ा जा सकता है। भारत सरकार जाकिर नाइक को भारत लाने के लिए प्रयास कर रही है। सरकार लगातार मलेशिया सरकार को जाकिर के भारत प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध कर रही है। इसी को लेकर हमें एएनआई का 14 मई, 2020 का एक ट्वीट मिला। इसके अनुसार, भारत सरकार ने जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण के लिए मलेशिया से औपचारिक निवेदन किया है। इस ट्वीट को यहां देखा जा सकता है। इसके बाद हमने जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण को लेकर दैनिक जागरण के विशेष संवाददाता (डिप्लोमेसी) जय प्रकाश रंजन से बात की। उन्होंने बताया कि ये फर्जी पोस्ट है। अभी तक जाकिर नाइक को भारत नहीं लाया जा सका है। मोदीफाइड इंडियन नाम के ट्विटर अकाउंट ने ट्विटर पर अकाउंट अक्टूबर, 2017 में बनाया था। इस हैंडल के 3848 फॉलोअर्स हैं, जबकि ये हैंडल 1006 लोगों को फॉलो करता है। निष्कर्ष: हमारी पड़ताल में पता चला है कि भगोड़े जाकिर नाइक का मलेशिया से भारत में अभी तक प्रत्यर्पण नहीं हो सका है। जाकिर को भारत लाने का दावा महज अफवाह मात्र हैं। - Claim Review : देश के भगोड़े जाकिर नाइक को भारत लाया जा चुका है - Claimed By : मोदीफाइड इंडियन - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software