About: http://data.cimple.eu/claim-review/d117c74bc32e0022ba631db1144b60fa2e8e42f0f99590370eea460b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : अखिलेश यादव की UP रैली के वीडियो को MP का बताकर किया जा रहा वायरल विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अखिलेश यादव के रथ यात्रा का वायरल वीडियो करीब दो साल पुराना है। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने यूपी के कई शहरों में रथ यात्रा निकाली थी। इसी दौरान वो गाजीपुर से लखनऊ तक गए थे। यह वीडियो उसी चुनावी रथ यात्रा का है, जिसे अब मध्य प्रदेश चुनाव का बताकर शेयर किया जा रहा है। - By: Pragya Shukla - Published: Nov 10, 2023 at 03:01 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जारी घमासान के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह हाल ही में मध्य प्रदेश के निवाड़ी में चुनावी रथयात्रा का है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो करीब दो साल पुराना है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने यूपी के कई शहरों में रथ यात्रा निकाली थी। इसी दौरान वो गाजीपुर से लखनऊ तक गए थे। यह वीडियो उसी रथ यात्रा का है, जिसे अब मध्य प्रदेश चुनाव का बताकर शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘समाजवादी पार्टी कौशांबी’ ने 9 नवंबर 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “आज अखिलेश यादव जी की रथ यात्रा मध्य प्रदेश के निवाडी मे।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वीडियो को गौर से देखने पर हमने पाया कि एक जगह पर लगे पोस्टर में मिशन 2022 लिखा हुआ दिखा । इसे देखने के बाद हमें वीडियो के पुराना होने का संदेह हुआ। हमने प्राप्त जानकारी के आधार पर गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन यूपी के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर मिला। वीडियो को 18 नवंबर 2021 को शेयर किया गया है। कैप्शन में मौजूद जानकारी के मुताबिक, “वीडियो गाजीपुर से लखनऊ तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर निकाली गई रथ यात्रा का है।” पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो का एक लंबा वर्जन समाजवादी पार्टी के अधिकारी यूट्यूब चैनल पर 17 नवंबर 2021 को अपलोड हुआ मिला। वीडियो को लाइव स्ट्रीम किया गया था। वीडियो में 1.53.28 पर वायरल वीडियो वाले हिस्से को देखा जा सकता है। साथ ही वायरल वीडियो में नजर आ रहे पोस्ट को भी साफ-साफ देखा जा सकता है। मौजूद जानकारी के अनुसार, यह वीडियो गाजीपुर से लखनऊ तक हुई रथ यात्रा का है। न्यूज18 की वेबसाइट पर 17 नवंबर 2021 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कई शहरों में रथ यात्रा निकाल रहे थे। इसी के तहत उन्होंने गाजीपुर से लखनऊ तक रथ यात्रा निकाली। इस यात्रा में उनके साथ सुहेलदेव समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी शामिल हुए थे। अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। यूजर को 42 हजार लोग फॉलो करते हैं और 3,343 मित्र हैं। यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अखिलेश यादव के रथ यात्रा का वायरल वीडियो करीब दो साल पुराना है। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने यूपी के कई शहरों में रथ यात्रा निकाली थी। इसी दौरान वो गाजीपुर से लखनऊ तक गए थे। यह वीडियो उसी चुनावी रथ यात्रा का है, जिसे अब मध्य प्रदेश चुनाव का बताकर शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : मध्य प्रदेश में अखिलेश यादव के निकाले गए चुनावी रथ यात्रा का वीडियो - Claimed By : फेसबुक यूजर Samajwadi Parti Kaushambi - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software