About: http://data.cimple.eu/claim-review/d6d871ec5733d1f84b93e82874c95a0207d55f1de84f9414bd706aeb     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की एडिटेड तस्वीरें गलत दावे से वायरल विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी का वायरल दावा फर्जी है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर एडिटेड हैं, जिन्हे असली समझ के शेयर किया जा रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: Apr 10, 2024 at 04:51 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों के साथ शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों को दूल्हा-दुल्हन के लिबास में देखा जा सकता है। यूजर्स इन तस्वीरों को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह फोटोज सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की हैं। विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा फर्जी निकला। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की वायरल तस्वीरें एडिटेड है, जिन्हें असली समझ के गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक पेज ‘Bharat Shanti Vishwa Shanti ‘ ने 7 अप्रैल को पोस्ट को शेयर करते हुए दावा किया है,”देखिये कैसे हिंदू -मुस्लिम करके 2024 चुनाव में ध्रुर्वींकरण किया जा रहा है…., कृपया अपनी प्रतिक्रिया दें… जहीर इकबाल से दूर होने के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सलमान खान के साथ कर दी है। हाल ही में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में खुशी-खुशी शत्रुघ्न सिन्हा अपनी लाडली बेटी का हाथ सलमान खान के हाथ में देते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर हर कोई इनको आगामी जीवन की हार्दिक बधाइयां देता हुआ नजर आ रहा है। सलमान और सोनाक्षी की इस वायरल फोटो में सलमान दुलहन के जोड़े में खड़ी सोनाक्षी को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं। मीडिया में खबर है कि जहां सलमान, यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। वहीं सोनाक्षी का नाम एक्टर जहीर इकबाल के साथ जोड़ा जा रहा है। सोनाक्षी और सलमान काफी अच्छे दोस्त हैं। सोनाक्षी ने 2010 में सलमान की फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वो ‘राउडी राठौर’, ‘दबंग 2’, ‘लुटेरा’, ‘बुलेट राजा’, ‘हॉलिडे’, ‘तेवर’, ‘अकीरा’, ‘कलंक ‘, ‘खानदानी शफाखाना’, ‘दबंग 3’, ‘मिशन मंगल ‘, जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल में सोनाक्षी, फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखी थीं, जिसमें अजय देवगन, शरद केलकर, नोरा फतेही थे। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘काकूडा’ और ‘डबल एक्सएल’ होगी।” वायरल पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां देखें। पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड से सर्च किया। हमें वायरल दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। अगर सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की होती, तो इससे जुड़ी विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट जरूर होती। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल तस्वीरों को अलग-अलग कर सर्च किया। हमें सलमान,सोनाक्षी और शत्रुघ्न सिन्हा की असली तस्वीर बॉलीवुड हंगामा की वेबसाइट पर मिली। 6 जून 2019 को प्रकाशित खबर में साफ़ देखा जा सकता है कि सलमान खान के गले में हार नहीं है और ना ही सोनाक्षी सिन्हा ने सिंदूर लगाया है। इसी तस्वीर को एडिट कर लोग गलत दावे से शेयर कर रहे हैं। असली तस्वीर सलमान खान की पार्टी की है, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। दूसरी तस्वीर आगे हमने दूसरी तस्वीर को यांडेक्स टूल के जरिए सर्च किया। हमें तस्वीर बॉलीवुड तड़का की वेबसाइट पर मिली। 20 दिसंबर 2021 को प्रकाशित खबर में वायरल तस्वीर से मिलती-जुलती तस्वीर को देखा जा सकता है। असली फोटो नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की है, जब शादी के बाद ऐश्वर्या ने गृह प्रवेश किया था। इन्ही तस्वीरों को एडिट कर वायरल किया जा रहा है। पहले भी सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की एडिटेड तस्वीरें वायरल हो चुकी है। जिनकी पड़ताल विश्वास न्यूज ने की थी। हमने तस्वीरों को लेकर मुंबई स्थित वरिष्ठ फिल्म पत्रकार पराग छापेकर से संपर्क किया था। उन्होंने वायरल दावे को फर्जी बताया था। फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है। अंत में हमने पोस्ट शेयर करने वाले फेसबुक पेज की सोशल स्कैनिंग की। स्कैनिंग में पता चला कि यूजर को 55 हजार लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी का वायरल दावा फर्जी है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर एडिटेड हैं, जिन्हे असली समझ के शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तस्वीरें। - Claimed By : FB Page: ‘Bharat Shanti Vishwa Shanti - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software