About: http://data.cimple.eu/claim-review/db285fd0e5978dbf0447e1cf2cfa4a4bff73c2441357ea40c2ea43e8     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन का फर्जी दावा वायरल मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन का समाचार पूरी तरह से फर्जी है। वे फिलहाल कोरोना से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही वे धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। - By: Gaurav Tiwari - Published: Aug 26, 2020 at 01:07 PM - Updated: Sep 2, 2020 at 01:12 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा की मृत्यु का दावा सोशल मीडिया में फैलाया जा रहा है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ है। शारदा सिन्हा को कोरोना का संक्रमण जरूर हुआ है, लेकिन उनकी हेल्थ में सुधार हो रहा है। क्या है वायरल मैसेज में अमित श्रीवास्तव नाम के फेसबुक यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा – दुखद समाचार। बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन। भगवान उनकी आत्मा को निर्मल शांति दे। अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। इस पोस्ट को 26 अगस्त, 2020 को शेयर किया गया है। इस पोस्ट अर्काइव वर्जन के लिए क्लिक करें। पड़ताल शारदा सिन्हा बड़ी और नामी गायिका है। उनके कथित तौर पर निधन की सूचना की पड़ताल करने का हमने फैसला किया। सबसे पहले हमने गूगल पर सर्च किया। हमें ऐसी कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई। शारदा सिन्हा जानीमानी लोकप्रिय गायिका हैं और अगर उनके साथ ऐसा कुछ हुआ होता तो बड़े मीडिया संस्थान जरूर उसे कवर करते। इसकी तहकीकात के लिए हमने जागरण डॉट कॉम के बिहार इंचार्ज अमित आलोक से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि शारदा सिन्हा ने खुद ट्वीट करने अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि उनका कोरोना का इलाज चल रहा है। इलाज से सुधार भी हो रहा है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। आप मेरे बारे में सही जानकारी मेरे फेसबुक पेज से ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यहां से जल्द ठीक होकर आपसे रूबरू होगीं। अमित आलोक ने वीडियो को ट्वीट भी किया है। जागरण डॉट कॉम की खबर के अनुसार, रविवार को बिहार के मोतिहारी नगर थाना में पदस्थापित एक महिला दारोगा शारदा सिन्हा (54 वर्ष) की कोरोना संक्रमण से पटना के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। लोकगायिका शारदा सिन्हा का भी पटना के ही अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा है। इसके बाद लोगों ने शारदा सिन्हा की मौत की अफवाह उड़ा दी, जो वायरल हो गई। शारदा सिन्हा जी के आधिकारिक फेसबुक वॉल से उनके बेटे अंशुमान द्वारा उनके बारे में फैलाई जा रही अफवाह के बारे में विस्तार से बताया है। फेसबुक यूजर अमित श्रीवास्तव की सोशल स्कैनिंग करने पता चला कि वो एक खास नेता का समर्थन करते हैं। इसमें उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी शेयर किया है। निष्कर्ष: मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन का समाचार पूरी तरह से फर्जी है। वे फिलहाल कोरोना से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही वे धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। - Claim Review : मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन के बारे में - Claimed By : अमित श्रीवास्तव - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software