About: http://data.cimple.eu/claim-review/e0ea4253d8910c44953d407629631df5c6c31530beb6de9317498c7a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : मनोज तिवारी के चार साल पुराने इंटरव्यू में से 35 सेकंड की एडिटेड क्लिप की गई वायरल चार साल पहले टीवी 9 भारतवर्ष को दिए गए एक इंटरव्यू में से 35 सेकंड की क्लिप एडिट करके वायरल किया जा रहा है। - By: Ashish Maharishi - Published: May 20, 2024 at 01:57 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। देश में लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के इंटरव्यू की एक क्लिप वायरल हो रही है। इसमें उन्हें गरीबी पर बात करते हुए भावुक होते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पर कुछ यूजर्स 35 सेकंड की इस क्लिप को लोकसभा चुनाव के बीच अभी का बताकर वायरल कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह भ्रामक साबित हुई। चार साल पहले टीवी 9 भारतवर्ष को दिए गए एक इंटरव्यू में से 35 सेकंड की क्लिप एडिट करके वायरल किया जा रहा है। इसके बैकग्राउंड में अलग से एक म्यूजिक भी जोड़ा गया है। क्या हो रहा है वायरल एक्स यूजर Ashok Kumar Pandey ने 19 मई 2024 को मनोज तिवारी के इंटरव्यू की एक क्लिप को शेयर करते हुए लिखा कि मोदीजी का असर तिवारीजी पर पड़ा है या इमोशनल एक्टिंग दोनों ने एक जगह से ही सीखी है? लोकसभा चुनाव के बीच क्लिप को हालिया इंटरव्यू का समझकर दूसरे यूजर्स भी इसे वायरल करते हुए मनोज तिवारी पर निशाना साध रहे हैं। पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसका आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने पड़ताल की शुरुआत वायरल क्लिप की स्कैनिंग से की। इसमें टीवी पत्रकार अभिषेक उपाध्याय को टीवी 9 के लिए मनोज तिवारी का इंटरव्यू लेते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने एक हाफ जैकेट पहनी हुई है, जबकि दिल्ली में अभी गर्मी अपने चरम पर है। ऐसे में हम शक हुआ कि यह इंटरव्यू पुराना हो सकता है। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए टीवी 9 के यूट्यूब चैनल का रूख किया। वहां कीवर्ड से सर्च करने पर हमें असली इंटरव्यू मिला। 14 जून 2020 को पूरे इंटरव्यू को अपलोड किया गया था। उस वक्त मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष थे। विश्वास न्यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए पत्रकार अभिषेक उपाध्याय से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्ट को शेयर किया। उन्होंने बताया कि वायरल इंटरव्यू चार साल पुराना है। सर्च के दौरान हमें मनोज तिवारी का हालिया इंटरव्यू मिला, जिसे अभिषेक उपाध्याय ने 19 मई 2024 को लिया। पड़ताल के अंत में चार साल पुराने इंटरव्यू के एक एडिटेड हिस्से को वायरल करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि एक्स हैंडल अशोक कुमार पांडेय लेखक हैं। इन्हें यह हैंडल मई 2009 को बनाया गया था। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार पांडेय नई दिल्ली में रहते हैं। इनके दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि मनोज तिवारी के चार साल पहले के इंटरव्यू में से एक हिस्सा काटकर उसमें गलत म्यूजिक जोड़कर भ्रामक तरीके से वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : मोदीजी का असर तिवारीजी पर पड़ा है या इमोशनल एक्टिंग दोनों ने एक जगह से ही सीखी है? - Claimed By : X User Ashok Kumar Pandey - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software