About: http://data.cimple.eu/claim-review/eb109cc81ff8d40e41b8f56c1df17fbc72d4fa3bab0729d1c782bd8f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: मंदिर के आकार का केक काटते कमलनाथ का वीडियो 2022 का है, हाल का नहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंदिर के आकार का केक काटे जाने का वीडियो नवंबर 2022 का है, जिसे हाल का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - By: Abhishek Parashar - Published: Nov 20, 2023 at 03:56 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मंदिर के आकार के केक को काटते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो को भड़काऊ दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को पिछले कुछ दिनों से शेयर कर रहे हैं, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि यह वीडियो हाल का है। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रहा वीडियो करीब साल भर पुराना है, जब कमलनाथ ने अपने जन्मदिन के मौके पर मंदिर के आकार का केक काटा था और इसके बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई थी। इसी पुराने वीडियो को हालिया संदर्भ में भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल? विश्वास न्यूज के वॉट्सऐप टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर यूजर ने इस तस्वीर को भेजकर इसकी सच्चाई बताने का अनुरोध किया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई अन्य यूजर्स (आर्काइव लिंक) ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल वीडियो में कमलनाथ को कई लोगों की मौजूदगी में मंदिर के आकार वाले केक को काटते हुए देखा जा सकता है। संबंधित वीडियो के आधार पर की-वर्ड सर्च में ऐसी कई रिपोर्ट्स मिली, जिसमें इस घटना का जिक्र है। वन इंडिया हिंदी के वेरिफाइड यू-ट्यूब चैनल पर 17 नवंबर 2022 पर अपलोड किया हुआ मिला। दी गई जानकारी के मुताबिक, “मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने जन्मदिन पर मंदिर के आकार का केक काटा, जिसे लेकर राजनीति गरमा गई है। वीडियो के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर कमलनाथ और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा।” वायरल वीडियो क्लिप में आज तक का लोगो लगा हुआ है। सर्च में हमें यह वीडियो क्लिप आज तक की वेबसाइट पर लगा मिला, जिसे 17 नवंबर 2022 की रिपोर्ट में इस्तेमाल किया गया है। हमारी जांच से स्पष्ट है कि वायरल हो रहा क्लिप हाल का नहीं, बल्कि 2022 का है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान हो चुका है। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे पांच दिसंबर को आएंगे। विश्वास न्यूज ने इस वीडियो को लेकर नईदुनिया के राज्य ब्यूरो प्रमुख धनंजय प्रताप सिंह से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि पुराना है। चुनाव से संबंधित अन्य भ्रामक और फेक दावों की जांच करती फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है। इससे पहले सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक ऐसा ही ऑल्टर्ड वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर दावा किया गया था कि उन्होंने चुनाव पूर्व ही हार मान ली है। हमने अपनी जांच में इस वीडियो क्लिप को फेक पाया था, जिसकी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंदिर के आकार का केक काटे जाने का वीडियो नवंबर 2022 का है, जिसे हाल का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : कमलनाथ ने काटा मंदिर के आकार का केक - Claimed By : FB User-Manoj Prajapati - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software