About: http://data.cimple.eu/claim-review/edaab01068a5dd6f288a49511fb0c731436de3169e1dc7ef79607c3f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हवाले से एक बयान जारी करने वाले बंगाली ब्लॉग पोस्ट के लेख का शीर्षक है, “যে কাজটা পারবেন না সেটা করতে যাবার দরকার নেই ইসরো কে বললেন মমতা” लेख में दावा किया गया है कि ममता ने इसरो का मज़ाक उड़ाते हुए कहा, “वह काम न करें जो आप नहीं कर सकते – अनुवाद।” ब्लॉगपोस्ट का URL हैं –“https://indiatodaydailynews.blogspot.com” और इसमें इंडिया टुडे का लोगो भी दिख रहा है। लेख में दावा किया गया है कि ममता बनर्जी ने उस वक़्त ‘भारत के खिलाफ’ बयान दिया है, जब इसरो द्वारा विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बाद पूरा भारत शोक मना रहा था। लेख में उन पर आरोप लागते हुए कहा गया है, “वह हर चीज पर भारत विरोधी टिप्पणी कर रही हैं। पुलवामा में भारतीय सेना की शहादत से लेकर इसरो द्वारा चंद्रयान भेजने तक”-अनुवादित। इस ब्लॉगपोस्ट को कई पेज और व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं द्वारा भी साझा किया गया है। इस लेख के लिखे जाने तक इस पोस्ट का फेसबुक एंगेजमेंट काउंट (लाइक, शेयर, कमैंट्स) 17000 था। इंडिया टुडे जैसे दिखने वाला ब्लॉग इंडिया टुडे का URL ‘indiatoday.in’ है और इस ब्लॉग का URL ‘blogpost.com’ है। नीचे इंडिया टुडे समूह के सभी संगठनों की सूची है, जिसमें इस ब्लॉगपोस्ट का नाम नहीं है। ममता बनर्जी के हवाले से फ़र्ज़ी बयान ममता बनर्जी द्वारा इसरो का मज़ाक उड़ाते हुए दिया गया बयान किसी भी मीडिया संगठन द्वारा प्रकाशित नहीं हुआ है। इस समान संदेश पर पाकिस्तानी विज्ञान और टेक्नोलॉजी के फेडरल मिनिस्टर फवाद हुसैन ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने 7 सितंबर को ट्वीट करते हुए लिखा,“जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना डिअर”। Awwwww….. Jo kaam ata nai panga nai leitay na….. Dear “Endia” https://t.co/lp8pHUNTBZ — Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) September 6, 2019 इससे विपरीत, ममता बनर्जी ने इसरो को चंद्रयान-2 के लिए मुबारकवाद दी है। We are proud of our scientists. The @isro team worked hard for #Chandrayaan2 . A befitting tribute to our founding fathers who envisioned India’s place in the league of scientifically advanced nations far ahead of their times. (1/2) — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) September 7, 2019 इंडिया टुडे के जैसे दिखने वाले ब्लॉगपोस्ट ने ममता बनर्जी को इसरो और उनकी वैज्ञानिक उलब्धियों के खिलाफ दिखाने का प्रयास किया। सोशल मीडिया तंत्र में गलत सूचनाओं को प्रसारित करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे प्रमुख निशाना रही हैं। सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें. बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software