About: http://data.cimple.eu/claim-review/f2aeee107e5620b0646148ae9e1871a79ae5b8736a0ccdf480cba91f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: सलमान खान का यह वीडियो साल 2020 का है, भ्रामक दावे से वायरल विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि लॉरेंस बिश्नोई प्रकरण से जोड़कर शेयर किया जा रहा सलमान खान का वीडियो साल 2020 के लॉकडाउन का है। कोरोना को देखते हुए वीडियो में सलमान खान ने सभी लोगों को घरों में रहने की अपील की थी। वीडियो में सलमान के साथ उनका भतीजा निर्वाण खान भी है। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है। - By: Jyoti Kumari - Published: Oct 31, 2024 at 05:03 PM - Updated: Nov 4, 2024 at 03:50 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मिली धमकी के बीच सोशल मीडिया पर अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को हालिया संदर्भ में जोड़कर शेयर किया जा रहा है और दावा किया है कि सलमान खान ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि सलमान खान का यह वीडियो साल 2020 का है, जब सलमान खान ने सभी से कोरोना वायरस को रोकने के लिए घर में रहने का आग्रह किया था। वीडियो में सलमान के साथ सोहेल खान का बेटा निर्वाण खान है। वीडियो का हाल-फ़िलहाल से कोई संबंध नहीं है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर Lamichaney Amir (आर्काइव लिंक) ने 27 अक्टूबर को इस वीडियो को शेयर किया। वीडियो पर लिखा है, “Salman Khan ka video aaya samne Ham log dar gaye hain ,Salman Khan ka video Aya samne bole sorry “ पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें वीडियो से जुड़ी खबर दैनिक जागरण की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 6 अप्रैल 2020 को प्रकाशित किया गया है। खबर के अनुसार, “सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान के साथ बात कर रहे हैं। वीडियो में सलमान खान कहते हैं, ‘मैं हूं सलमान और ये हैं निर्वाण। हम यहां पर आए थे कुछ दिनों के लिए और अब यहीं हैं। हम लोग तो डर गए। निर्वाण सोहेल के बेटे हैं। इन्हें अपने पिता से मिले तीन हफ्ते हो गए हैं। मैंने अपने फादर को तीन हफ्ते से नहीं देखा है। हम लोग यहां पर हैं और हमारे फादर अकेले घर पर हैं।” हमें वायरल वीडियो से जुड़ी खबर india.com की वेबसाइट पर मिली। 6 अप्रैल 2020 को प्रकाशित खबर में बताया गया, ” सलमान खान का यह वीडियो लॉकडाउन के समय का है और वीडियो में सलमान के साथ उनका भतीजा निर्वाण खान है। वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ी जा सकती है। वीडियो को हमने मुंबई में दैनिक जागरण की मुख्य संवाददाता स्मिता श्रीवास्तव के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि सलमान खान का यह पुराना वीडियो है और लॉकडाउन के समय का है। गौरतलब है कि अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से जान से मरने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने पुलिस को मैसेज किया है और लिखा है कि अगर 2 करोड़ रुपए नहीं मिले तो सलमान खान को मार दिया जायेगा। मुंबई पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 31 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को बेंगलुरु का रहने वाला बताया है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि लॉरेंस बिश्नोई प्रकरण से जोड़कर शेयर किया जा रहा सलमान खान का वीडियो साल 2020 के लॉकडाउन का है। कोरोना को देखते हुए वीडियो में सलमान खान ने सभी लोगों को घरों में रहने की अपील की थी। वीडियो में सलमान के साथ उनका भतीजा निर्वाण खान भी है। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : सलमान खान का यह वीडियो हालिया है। - Claimed By : फेसबुक यूजर- Lamichaney Amir - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software