About: http://data.cimple.eu/claim-review/f4ed472ba6669b942de7516f052328f5d1ae1ac127537924e21573e1     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक हलचल के बीच सोशल मीडिया पर शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की पुरानी तस्वीर शेयर हो रही है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बाला साहब ठाकरे एकनाथ शिंदे को तिलक लगाकर आशीर्वाद दे रहे हैं। ट्विटर पर कई यूजर्स वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि बाला साहब एकनाथ शिंदे को तिलक लगाकर आशीर्वाद दे रहे हैं। ट्वीट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है। (ट्वीट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है।) बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने अपने साथ पार्टी के दर्जनों विधायकों के समर्थन होने का दावा किया है। इसी के साथ ही शिंदे कांग्रेस-एनसीपी से गठबंधन तोड़ने की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनका मानना है कि कांग्रेस और एनसीपी से गठबंधन हिन्दुत्व की विचारधारा के उलट है। वहीं, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे की अगुआई वाले महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार को 30 जून को सुबह 11 बजे बहुमत साबित करने के लिए कहा है। वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने तस्वीर को गूगल रिवर्स सर्च की मददे से खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें शिवसेना के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से 26 अगस्त 2021 को किया गया एक ट्वीट प्राप्त हुआ। इस ट्वीट में एक तस्वीर संलग्न है जो कि सोशल मीडिया पर एकनाथ शिंदे के नाम से वायरल तस्वीर से मेल खाती है। ट्वीट का कैप्शन मराठी में लिखा है जिसका हिंदी अनुवाद है, “धर्मवीर आनंद दिघे साहब की याद हर शिवसैनिक के मन में रहती है। स्मृति दिवस के अवसर पर उन्हें बधाई।” इससे ये स्पष्ट है कि वायरल तस्वीर में जिस शख्स को एकनाथ शिंदे बताया जा रहा है, दरअसल वे धर्मवीर आनंद दिघे हैं। कौन हैं धर्मवीर आनंद दिघे? महाराष्ट्र की राजनीति में एकनाथ शिंदे के अलावा आनंद दिघे का नाम भी चर्चा में है। नब्बे के दशक में आनंद दिघे का सफर शिवसेना के एक साधारण कार्यकर्ता से शुरू हुआ था। उसके बाद वह ठाणे जिले के जिला प्रमुख बने। उन्होंने तेम्बी नाका क्षेत्र में आनंद आश्रम की स्थापना की। उस आश्रम में रोज सुबह जनता दरबार लगता था। फ्रंटलाइन पत्रिका में आनंद दिघे पर छपे एक लेख में उनके नेतृत्व के बारे मेंं लिखा गया, “दीघे ने कोई चुनाव नहीं लड़ा या किसी पद की आकांक्षा नहीं की। उन्हें ‘ठाणे के बालासाहेब ठाकरे’ माना गया।” बता दें, जी हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आनंद दिघे का 2001 में निधन हो गया था। उससे पहले वे अपने शिष्य एकनाथ शिंदे को राजनीतिक तौर पर शुरुआती सफलता दिला चुके थे। पड़ताल के दौरान हमें ये तस्वीर शिवसेना नेता यशवंत जाधव द्वारा 27 जनवरी 2022 को किए गए एक ट्वीट में भी मिली। इसके अलावा हमें 21 जनवरी, 2019 को बीबीसी मराठी द्वारा प्रकाशित एक लेख प्राप्त हुआ। इस लेख में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर संलग्न है। फोटो के कैप्शन में लिखा है ‘बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे’। प्रमुख मराठी अखबार ‘लोकमत’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर हमें एक वीडियो मिला। इसके शीर्षक में लिखा है, “आनंद दीघे को ‘ठाणे का बालासाहेब ठाकरे’ क्यों कहा जाता था?” लोकमत द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो के मुताबिक बाला साहेब ठाकरे के साथ तस्वीर में मौजूद शख्स आनंद दिघे हैं। यह भी पढ़ें: क्या महाराष्ट्र की राजनीतिक उठापटक के बीच रो दिए संजय राउत? भ्रामक है यह दावा इस तरह हमारी पड़ताल में साफ हो गया कि शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे आनंद दीघे को आशीर्वाद दे रहे हैं, एकनाथ शिंदे को नहीं। (यह लेख मूलत: Newschecker Marathi में, फैक्ट चेकर संदेश थोर्वे द्वारा लिखा गया था) Our Sources Tweet by the official Twitter handle of Shivsena on August 26, 2021 Tweet by Shiv Sena leader Yashwant Jadhav on January 27, 2022 BBC Marathi article on January 21, 2019 YouTube video uploaded by Lokmat on April 22, 2022 किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in Runjay Kumar December 26, 2024 Komal Singh December 19, 2024 Komal Singh December 11, 2024
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software