About: http://data.cimple.eu/claim-review/f8094b8dd37fa537f8ea68a04e96d09e69c7d7205c1957a03c00abc0     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : द ग्रेट खली के बसपा ज्वाइन करने की खबर झूठी है - By: Ashish Maharishi - Published: Apr 26, 2019 at 01:42 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया कुछ पोस्ट में दावा जा रहा है कि रेसलर ‘द ग्रेट खली’ उर्फ दलीप सिंह राणा ने बहुजन समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। विश्वास टीम ने जब इसकी जांच की तो यह फर्जी साबित हुआ। खुद खली ने विश्वास टीम को बताया कि वह किसी भी राजनैतिक दल की मेंबरशिप लेने नहीं जा रहे हैं। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Lovkesh Kardam ने 25 अप्रैल को खली की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि ग्रेट खली बसपा में शामिल। ऐसी कई पोस्ट ट्विटर पर भी फैली हुई है। पड़ताल विश्वास टीम ने खली से जुड़े दावे की पड़ताल करने की ठानी। सबसे पहले हमने गूगल में खली टाइप करके नॉर्मल सर्च किया। यहां हमें खली से जुड़े कई लेटेस्ट लिंक मिले। एक ऐसा ही लिंक हमें आजतक का मिला। यहां से हमें पता चला कि 25 अप्रैल को खली ने अपने मित्र और पश्चिम बंगाल के जाधवपुर से भाजपा के उम्मीदवार अनुपम हाजरा के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। ऐसे में यह बात हजम नहीं हुई कि भाजपा के अपने दोस्त के लिए प्रचार करने वाले खली बसपा कैसे ज्वाइन कर सकते हैं। इसके बाद हमने गूगल में खली के बसपा ज्वाइन करने की खबरों को सर्च किया। लेकिन हमें कहीं भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद विश्वास टीम ने खली से खुद संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वे किसी भी राजनैतिक दल से जुड़ने नहीं जा रहे हैं। खली ने बताया कि वे 25 अप्रैल को जरूर पश्चिम बंगाल गए थे। क्योंकि वहां उनका दोस्त चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अनुपम हाजरा उनके अच्छे दोस्त हैं। इसलिए वे उनके लिए वोट मांगने गए थे। अंत में विश्वास टीम ने लवकेश कार्दम (@lovkesh.kardum) के फेसबुक अकाउंट का सोशल स्कैन किया। इसके लिए हमने Stalkscan की मदद ली। आगरा के रहने वाले लवकेश ने इस अकाउंट को नवंबर 2012 में बनाया था। उन्हें तीन हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंत में विश्वास टीम ने लवकेश कार्दम (@lovkesh.kardum) के फेसबुक अकाउंट का सोशल स्कैन किया। इसके लिए हमने Stalkscan की मदद ली। आगरा के रहने वाले लवकेश ने इस अकाउंट को नवंबर 2012 में बनाया था। उन्हें तीन हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष : हमारी जांच में पता चला कि द ग्रेट खली बसपा में ज्वाइन नहीं किया है। पूरा सच जानें… सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्यम से भी सूचना दे सकते हैं। - Claim Review : दलीप सिंह राणा ने बहुजन समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया - Claimed By : Lovkesh Kardam - Fact Check : झूठ
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software