About: http://data.cimple.eu/claim-review/f91c6f12d907d8949851784d66314a0e4892b0a69d9596a43e482c12     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: इक्वाडोर में आठ माह पहले झरने में बहे लोगों का वीडियो गुजरात का बताकर वायरल इक्वाडोर में करीब आठ माह पहले झरने में अचानक पानी बढ़ने से चार लोग बह गए थे, जिन्हे बाद में बचा लिया गया था। उस घटना के वीडियो को गुजरात का बताकर शेयर किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Jul 5, 2024 at 12:50 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मानसून में महाराष्ट्र के लोनावला में झरने में अचानक पानी बढ़ने से पांच लोग बह गए थे। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक और घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें झरने का पानी चंद सेकेंड में बढ़ने के कारण कुछ लोग बह जाते हैं। यूजर्स इस वीडियो को गुजरात का बताकर शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि झरने में अचानक पानी बढ़ने से कुछ लोगों के बहने का यह वीडियो भारत का नहीं, बल्कि इक्वाडोर का है। इक्वाडोर में करीब आठ माह पहले यह हादसा हुआ था। इस वीडियो का गुजरात से कोई संबंध नहीं है। क्या है वायरल पोस्ट विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर यूजर ने इस वीडियो को भेजकर इसकी सच्चाई बताने का अनुरोध किया। फेसबुक यूजर Sandeep Mukherjee (आर्काइव लिंक) ने 5 जुलाई को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “Omg!!. Again???A second tragedy in gujarat today. लोनावाला की पुनरावृत्ति गुजरात में आज” पड़ताल वायरल वीडियो की कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। 18 अक्टूबर 2023 को Teleamazonas Ecuador यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो से संबंधित वीडियो न्यूज को अपलोड किया गया है। इसमें जानकारी दी गई है कि नेपो प्रांत के आर्किडोना कैंटन में हॉलिन नदी में अचानक पानी आने से चार लोग बह गए, जिनको बाद में बचा लिया गया। वीडियो न्यूज में वायरल वीडियो के हिस्सों को देखा जा सकता है। इक्वाडोर की वेबसाइट teleamazonas पर छपी खबर में भी वीडियो के कीफ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। खबर के अनुसार, नेपो प्रांत के आर्किडोना कैंटन में हॉलिन नदी में अचानक बाढ़ आने से चार लोग बह गए। हालांकि, उन्हें बचा लिया गया। इस घटना का वीडियो 17 अक्टूबर 2023 को वायरल हो गया। यह घटना पिछले वीकेंड की है। पानी बढ़ते देख लोगों ने शोर मचाना और जगह खाली करना शुरू कर दिया, लेकिन चार पर्यटक झरने में बह गए। कुछ मिनट बाद उन्हें बचा लिया गया। हमने गूगल पर इस बारे में सर्च किया कि गुजरात में हाल-फिलहाल में ऐसी कोई घटना हुई है या नहीं। सर्च में हमें ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे वायरल दावे की पुष्टि हो सके। इस बारे में गुजरात में दैनिक जागरण के रिपोर्टर शत्रुघ्न शर्मा का कहना है कि वहां इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। महाराष्ट्र के लोनावाला में ऐसा हादसा हुआ था। 3 जुलाई 2024 को दैनिक जागरण की वेबसाइट पर छपी खबर में लिखा है कि 30 जून को पुणे के लोनावाला में भुशी बांध पर हादया हुआ था। इसमें एक महिला और चार बच्चे झरने में बह गए थे। इसके बाद प्रशासन ने कई पिकनिक स्थलों पर निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इसके तहत पिकनिक स्पॉट पर पांच या उससे ज्यादा लोगों के जमा होने, सेल्फी लेने और रील बनाने पर रोक लग गई है। इक्वाडोर के वीडियो को भारत का बताकर शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के करीब 1 हजार फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: इक्वाडोर में करीब आठ माह पहले झरने में अचानक पानी बढ़ने से चार लोग बह गए थे, जिन्हे बाद में बचा लिया गया था। उस घटना के वीडियो को गुजरात का बताकर शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : लोनावाला के बाद गुजरात में झरने में बहे लोग। - Claimed By : FB User- Sandeep Mukherjee - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software