About: http://data.cimple.eu/claim-review/3750b01f119439257db529d6c1ffdad0f446c31cf10612e1a4d2e33e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : प्रयागराज में कुंभ के लिए नहीं लगाई गई छत्रपति शिवाजी की मूर्ति, फर्जी पोस्ट वायरल वायरल वीडियो में इस्तेमाल किया गया पहला हिस्सा महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर का है। - By: Ashish Maharishi - Published: Jan 8, 2025 at 05:56 PM - Updated: Jan 8, 2025 at 06:47 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। यूपी के प्रयागराज में कुंभ की तैयारियों के बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। 23 सेकंड के इस वीडियो में छत्रपति शिवाजी की एक विशाल मूर्ति और सड़क किनारे सजावट को देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस वीडियो के जरिए दावा कर रहे हैं कि प्रयागराज में छत्रपति शिवाजी महाराज की विशाल प्रतिमा लगाई गई है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। वायरल वीडियो में इस्तेमाल किया गया पहला हिस्सा महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर का है। सजावट वाला हिस्सा प्रयागराज का है। प्रयागराज में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने का दावा झूठा है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर अवधेश त्यागी ने 31 दिसंबर को एक वीडियो अपलोड करते हुए दावा किया, “प्रयागराज में छत्रपति शिवाजी महाराज की विशालकाय प्रतिमा के साथ कुंभ की तैयारियां। मन प्रसन्न हो गया देखकर।” वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसे सच समझकर दूसरे यूजर्स भी शेयर कर रहे हैं। वायरल पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने सबसे पहले वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए गूगल लेंस टूल का इस्तेमाल किया। वीडियो के पहले हिस्से के कई कीफ्रेम्स निकाले गए। फिर इन्हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया गया। हमें कई इंस्टाग्राम हैंडल पर यह वीडियो महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर के नाम से मिला। विकास पाटिल नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल ने 20 दिसंबर 2024 को असली वीडियो को अपलोड करते हुए छत्रपति संभाजी नगर का बताया। विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए गूगल मैप का इस्तेमाल किया। यहां संबंधित कीवर्ड से सर्च करने पर हमें छत्रपति संभाजी नगर में क्रांति चौक पर शिवाजी की प्रतिमा मिली। नीचे साफ देखा जा सकता है कि वायरल वीडियो और गूगल मैप में दिख रही सड़क, प्रतिमा और लाइटें एक ही जैसी हैं। इससे यह साफ हो गया कि शिवाजी की प्रतिमा वाला वीडियो छत्रपति संभाजी नगर का है। पड़ताल के अगले हिस्से को बढ़ाते हुए वीडियो के दूसरे भाग के बारे में सच्चाई पता लगाई गई। सड़क किनारे सजावट वाली क्लिप के बारे में सच पता लगाने के लिए हमने इसके कई कीफ्रेम्स निकाले। फिर इन्हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें यह क्लिप कई यूट्यूब चैनलों पर मिली, जहां इसे प्रयागराज के बालसन चौराहे का बताया गया। सर्च के दौरान हमें streets.of.prayagra नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल पर सजावट वाला वीडियो मिला। इसे 6 अगस्त 2024 को अपलोड मिला। इसे यहां देखा जा सकता है। जांच के अंत में हमने दैनिक जागरण, प्रयागराज के संपादकीय प्रभारी राकेश पांडेय से संपर्क किया । उन्होंने बताया कि प्रयागराज में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के नाम पर वायरल पोस्ट फेक है। पड़ताल के अंत में हमने फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की। पता चला कि अवधेश त्यागी को पांच हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर दिल्ली में रहता है। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि प्रयागराज में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने का दावा फर्जी है। छत्रपति संभाजी नगर के क्रांति चौक के वीडियो को प्रयागराज में कुंभ की तैयारियों का बताकर भ्रम फैलाया गया। - Claim Review : प्रयागरात में छत्रपति शिवाजी महाराज की विशालकाय प्रतिमा लगाई गई। - Claimed By : FB User Avdhesh Tyagi - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software