About: http://data.cimple.eu/claim-review/3d55889b36494a1b5aa32214f739311ad37243ceb1962c897d406a62     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : वाराणसी के अस्सी घाट पर मगरमच्छ के नाम से फर्जी तस्वीर वायरल विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। दावा फर्जी साबित हुआ। - By: Ashish Maharishi - Published: Aug 12, 2024 at 12:57 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिली। वहीं, नदियों में बाढ़ के कारण कई क्षेत्र भी डूब गए। यूपी के वाराणसी में गंगा में बाढ़ के कारण हर साल घाट डूब जाते हैं। अब इसी से जोड़ते हुए एक तस्वीर वायरल की जा रही है। तस्वीर में घाट पर एक मगरमच्छ को देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि वाराणसी के अस्सी घाट पर मगरमच्छ दिखा है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। दावा फर्जी साबित हुआ। वायरल तस्वीर फेक है। इसे वीएफएक्स टेक्नोलॉजी की मदद से बनाए गए वीडियो से लिया गया है। इस तस्वीर में कोई सच्चाई नहीं है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर शैलेंद्र अग्रहरि ने 12 अगस्त को एक तस्वीर को अपलोड करते हुए दावा किया, “बनारस के अस्सी घाट पर मगरमच्छ! आया घाट की सीढ़ियों पर..।” वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसका आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने अस्सी घाट पर मगरमच्छ नाम से वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए सबसे पहले गूगल लेंस टूल का इस्तेमाल किया। यहां अपलोड करके सर्च करने पर हमें तस्वीर से संबंधित वीडियो कई यूट्यूब चैनल पर मिला। सभी ने इसी अस्सी घाट के नाम पर अपलोड किया हुआ था। सर्च के दौरान हमें सबसे पुराना वीडियो संदीप जायसवाल नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल पर मिला। इसमें साफ बताया गया कि यह वीडियो वीएफएक्स टेक्नोलॉजी की मदद से बनाया गया है। विश्वास न्यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए संदीप जायसवाल से संपर्क किया। उन्होंने विश्वास न्यूज से बताया कि वायरल वीडियो उन्होंने ही बनाया है। लेकिन कुछ लोगों ने इसे सच समझकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। विश्वास न्यूज ने पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की। पता चला कि शैलेंद्र अग्रहरि नाम के इस यूजर को फेसबुक पर सात हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर मिर्जापुर का रहने वाला है। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वाराणसी के अस्सी घाट पर मगरमच्छ दिखने का दावा फर्जी साबित हुआ। वीएफएक्स टेक्नोलॉजी से बनाए गए वीडियो और उसके स्क्रीनशॉट को कुछ लोग सच समझकर वायरल कर रहे हैं। - Claim Review : बनारस के अस्सी घाट पर मगरमच्छ - Claimed By : FB User Shailendra Agrahari - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software