About: http://data.cimple.eu/claim-review/e6211d4f0c13407bd03690f9d2bb7203d91af8465ac1c15cf1bf3b7c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: तिरंगा के साथ फोटो क्लिक कराते नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम का पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में यह वीडियो साल 2023 में बुडापेस्ट में आयोजित हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का है। इस चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल और अरशद नदीम ने सिल्वर मेडल जीता था। वीडियो को अब पेरिस ओलंपिक का बताकर शेयर किया जा रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: Aug 10, 2024 at 01:08 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ओलंपिक 2024 में भारत के जैवलिन थ्रो खिलाडी नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल और पाकिस्तान के खिलाडी अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीता है। इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें तिरंगा झंडा लिए नीरज चोपड़ा के साथ अरशद नदीम भी नजर आ रहे हैं। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो पेरिस ओलंपिक 2024 का है, जब अरशद नदीम के पास फोटो ख्निचवाने के लिए अपने देश का झंडा नहीं था, तो नीरज चोपड़ा ने उन्हें अपने साथ तिरंगा झंडा के साथ फोटो क्लिक करवाई। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो अगस्त 2023 में बुडापेस्ट में हुई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का है, जिसे अब पेरिस ओलंपिक का बताकर शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर Priyanka Bharti ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “#नीरज की मां ने कहा ” हम बहुत खुश हैं, सिल्वर और गोल्ड हमारा है, जिसका गोल्ड है वो भी हमारा लड़का है” वहीं नीरज ने पेरिस में अरशद नदीम को अपने पास बुलाया क्योंकि उनके पास झंडा नहीं था, दोनों ने एक दूसरे के कंधे पर हांथ रखा और तस्वीर खिंचवाई। नीरज की परवरिश में प्रेम घुली है, ये प्रेम और अमन पूरे देश में रहे, पड़ोसियों में रहे और विश्व में भी। खेल हमें जोड़ने का ज़रिया बने , तोड़ने का नहीं।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें वायरल वीडियो JioCinema के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। 28 अगस्त 2023 को अपलोड वीडियो में इसे बुडापेस्ट में साल 2023 में हुई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का बताया गया है। वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर भी मिली। रिपोर्ट को 28 अगस्त 2023 को प्रकाशित किया गया था। दी गई जानकारी के अनुसार, यह वीडियो साल 2023 में बुडापेस्ट में आयोजित हुई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का है। इसमें नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक और पाकिस्तान के अरशद नदीम ने रजत पदक जीता था। उसके बाद जब नीरज कैमरे के सामने पोज दे रहे थे, तो उस समय नदीम वहां नहीं थे, क्योंकि उनके पास अपने देश का झंडा नहीं था। उस समय नीरज चोपड़ा ने अरशद को अपने पास बुलाया और दोनों ने साथ में फोटो क्लिक करवाई थी।” वीडियो से जुडी खबरें कई अन्य न्यूज वेबसाइट पर पढ़ी जा सकती है। वीडियो को हमने दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी के साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो पुराना है। उस समय नीरज चोपड़ा के इस काम की बहुत तारीफ हुई थी और हर जगह इन दोनों की तस्वीरें वायरल हुई थी। अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाली यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के 19 हजार फॉलोअर्स हैं। प्रोफाइल पर यूजर ने खुद को दिल्ली की रहने वाली बताया है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में यह वीडियो साल 2023 में बुडापेस्ट में आयोजित हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का है। इस चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल और अरशद नदीम ने सिल्वर मेडल जीता था। वीडियो को अब पेरिस ओलंपिक का बताकर शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : पेरिस ओलंपिक 2024 में तिरंगे झंडे के साथ फोटो क्लिक करवाते नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम। - Claimed By : फेसबुक यूजर - Priyanka Bharti - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software