About: http://data.cimple.eu/claim-review/21abe6e1217fe9122638794689068c5dbf33dbcab1006fe7e50402f0     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: कश्मीरी पंडित ने कराई थी प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की शादी, मौलवी ने नहीं प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की शादी कश्मीरी पंडित इकबाल किशन रेउ ने कराई थी। ये गांधी परिवार के कुल पुरोहित थे। फोटो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: May 20, 2022 at 02:58 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा की शादी को लेकर पोस्ट वायरल हो रही है। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी की फोटो को वीडियो रूप में शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि प्रियंका गांधी की शादी मौलवी ने कराई थी। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया। दरअसल, प्रियंका की शादी कश्मीरी पंडित ने कराई थी, किसी मौलवी ने नहीं। उनका नाम इकबाल किशन रेउ है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Gokul Hidocha (आर्काइव) ने 18 मई को 15 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दिख रही फोटो पर लिखा है, प्रियंका गांधी के निकाह में पधारे थे महान मौलवी।। —- लोग हिन्दू बोलकर हिन्दूओं का अपमान करते है। सबूत देखलो कायरो तुम्हे मूर्ख बनाने वाले मुस्लिम है।। काजी साहब निकाह पढ़ाने आये थे पड़ताल हमने वायरल दावे की पड़ताल के लिए सबसे पहले गूगल रिवर्स इमेज से सर्च किया, लेकिन उसमें कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद कीवर्ड से सर्च करने पर हमें indiatoday में 28 फरवरी 1997 को छपा आर्टिकल मिला। इसके मुताबिक, प्रियंका और रॉबर्ट की शादी पारंपरिक कश्मीरी पंडितों के तरीके से होगी। प्रियंका वही साड़ी पहनेंगी, जो उनकी दादी इंदिरा ने अपनी शादी में पहनी थी। जिस पंडित ने उनकी दादी की शादी कराई थी, वही इन दोनों की भी शादी कराएंगे। इसको और सर्च करने पर हमें फेसबुक पेज Priyanka Gandhi – Future Of India पर 15 जून 2020 को अपलोड की गई एक फोटो मिली, जो वायरल फोटो से मिलती-जुलती है। इसमें कुर्ता पायजामा में बैठे दाढ़ी वाले शख्स और प्रियंका गांधी को देखा जा सकता है। दोनों ही फोटो में प्रियंका की साड़ी एक जैसी है। फोटो के साथ में लिखा है, यह पोस्ट सत्य के लिए और बीजेपी के ट्रोल आईटी सेल के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए, ताकि वो देश की भोली भाली जनता को और मूर्ख ना बना सकें। प्रियंका गांधी के विवाह की तस्वीर में विधिवत ढंग से शादी की रस्में पूर्ण करवा रहे कश्मीरी पंडित जी को बीजेपी और आरएसएस की IT सेल झूठे प्रोपेगेंडा के तहत मुस्लिम मौलवी बताकर प्रचारित कर रही है। तस्वीर में प्रियंका गांधी के साथ दिखाई दे रहे दाढ़ी वाले व्यक्ति इक़बाल किशन रेउ हैं। इकबाल किशन कश्मीरी पंडित परिवार से हैं और उनके बड़े भाई का नाम स्वरूप किशन रेउ था। स्वरुप किशन रेउ कश्मीर से आने वाले पहले क्रिकेट अंपायर थे और उन्हें पद्म श्री से भी नवाज़ा गया था। तो भाजपा आईटी सेल वालों आपका ये दावा भी आपके दूसरे सभी दावों कि तरह झूठा है। कब तक देश को गुमराह करोगे! सत्यमेव जयते! dailyo पर 31 जनवरी 2019 को छपा आर्टिकल मिला। इसके अनुसार, प्रियंका की शादी 10 जनपथ में हुई थी। गांधी और वाड्रा के केवल करीबी पारिवारिक सदस्यों ने ही शादी में शिरकत की थी। राहुल ने कन्यादान किया था, जबकि उनके कुलपुरोहित इकबाल किशन रेउ ने विवाह कराया था। ikashmir पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, पंडित इकबाल किशन पंडित तेज किशन रेउ के सबसे छोटे बेटे थे। इकबाल किशन स्वरूप किशन रेउ के भाई थे। स्वरूप किशन पहले कश्मीरी पंडित थे, जिन्होंने क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अंपायर के तौर पर पहचान बनाई थी। इकबाल को कश्मीरी रीति—रिवाजों की पूरी जानकारी थी। वह कुल पुरोहित का काम भी करते थे। प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की शादी कराने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। yumpu वेबसाइट पर मौजूद Kashmir Sentinal की ई पत्रिका में छपी खबर के अनुसार, वर्ष 2004 में इकबाल किशन का दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह अविवाहित थे। इस बारे में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी का कहना है, ‘वर्ष 1997 में राबर्ट वाड्रा के साथ संपन्न हुई शादी में प्रियंका गांधी का कन्यादान उनके भाई राहुल गांधी ने किया था, जबकि शादी की रस्में कश्मीर के रहने वाले कश्मीरी पंडित इकबाल किशन रेउ ने पूरी करवाई थी। तस्वीर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कश्मीरी पंडित इकबाल किशन को देखा जा सकता है। विरोधी दलों की आईटी सेल हमेशा से गांधी परिवार और कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार करती है।’ गलत दावा वायरल करने वाले फेसबुक यूजर Gokul Hidocha की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह हैदराबाद में रहते हैं। प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा की शादी की फोटो को पहले भी मिलते-जुलते दावों के साथ वायरल किया गया है। विश्वास न्यूज की पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष: प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की शादी कश्मीरी पंडित इकबाल किशन रेउ ने कराई थी। ये गांधी परिवार के कुल पुरोहित थे। फोटो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : प्रियंका गांधी की शादी मौलवी ने कराई थी। - Claimed By : FB User- Gokul Hidocha - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software