About: http://data.cimple.eu/claim-review/33f21e4a5a5134f7247cb8adfe51d1e81b39f097c935692a7ab606c4     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Politics ट्विटर पर दो अलग-अलग कैप्शन के साथ हिरासत के दौरान झाड़ू लगाती प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ट्विटर पर वायरल हो रहे पहले वीडियो को Haraprasad Behera नाम के एक यूजर ने “उप्र में भाजपा मुक्त सरकार की शुभारंभ।“ कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया है, जिसमें फर्श पर बनी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पर प्रियंका गांधी झाड़ू लगाती हुई नजर आ रही हैं। ट्वीट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है। वायरल हो रहे वीडियो को एक अन्य यूजर द्वारा “खुद अपनी ही पार्टी का सफाया करती हुई प्रियंका वाड्रा गांधी” कैप्शन के साथ अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया। जिसमें प्रियंका गांधी फर्श पर बनी अपनी ही पार्टी के प्रतीक चिह्न की तस्वीर पर झाड़ू लगा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर कोई भी यह समझ सकता है कि ये वीडियो एडिटेड है। कुछ कीवर्ड की सहायता से की गई पड़ताल में हमें अलग-अलग न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित लेख मिले। यह लेख, कहीं 4 अक्टूबर और कहीं 5 अक्टूबर को प्रकाशित किए गए थे। लेख में प्रियंका गांधी की वास्तविक वीडियो क्लिप भी अपलोड की गई है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकोनिया इलाके में बीते 3 अक्टूबर को किसान प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हुई, जिनमें 4 किसान, 3 बीजेपी से जुड़े लोग और 1 पत्रकार शामिल है। इस घटना के बाद 4 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जा रही प्रियंका गांधी को सीतापुर में ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहां PAC गेस्ट हाउस में रखा गया, जहां पर झाड़ू लगाते हुए उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पड़ताल के दौरान हमें INC युवा मोर्चा अथ्यक्ष B.V. Srinivasan द्वारा अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया वीडियो मिला, जिसमें हिरासत में प्रियंका गांधी अनशन के दौरान गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाती दिख रही हैं। कांग्रेस के Youtube चैनल पर भी कैप्शन, ‘ये अनशन है- अन्नदाता के अधिकार के लिए, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए,’ के साथ इस वीडियो को अपलोड किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स और कांग्रेस की अधिकारिक सोर्स पर अपलोड वीडियो से स्पष्ट होता है कि वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड है। Read More: क्या प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाभ मिलने के सवाल पर लाभार्थी ने कहा- कुछ नहीं मिला? नवभारत: https://www.enavabharat.com/state/uttar-pradesh/lakhimpur-kheri-violence-updates-priyanka-gandhi-vadra-cleaning-video-viral-watch-428420/ जागरण: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-lakhimpur-kheri-violence-video-of-priyanka-gandhi-sweeping-pac-guest-house-in-sitapur-in-police-custody-goes-viral-22081724.html INC POST: https://www.youtube.com/watch?v=sfUVBXF77dY किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in Komal Singh December 21, 2024 Komal Singh December 18, 2024 Komal Singh December 9, 2024
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software