About: http://data.cimple.eu/claim-review/57494c562ac01754a3d4b6737d543e830e8dd2f29330b103a51d7ea3     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Last Updated on जनवरी 18, 2023 by Neelam Singh सारांश एक युट्युब वीडियो द्वारा दावा किया जा रहा है कि अखरोट को भूनकर Camellia तेल के साथ लगाने से शरीर पर मौजूद सफेद दाग (vitiligo) ठीक हो जाते हैं। जब हमने इस पोस्ट का तथ्य जाँच किया तब पाया कि यह दावा ज्यादातर गलत है। दावा एक युट्युब वीडियो द्वारा दावा किया जा रहा है कि अखरोट को भूनकर Camellia तेल के साथ लगाने से शरीर पर मौजूद सफेद दाग (vitiligo) ठीक हो जाते हैं। तथ्य जाँच शरीर पर होने वाले सफेद धब्बे क्या हैं? शरीर पर होने वाले सफेद धब्बों को vitiligo (विटिलिगो) कहा जाता है। यह एक auto-immune बीमारी है, जिसमें शरीर की कोशिकाएं melanin पिगमेंट को नष्ट करने लग जाती हैं। Melanocytes कोशिकाएं ही Melanin पिगमेंट बनाती हैं, जिससे शरीर को रंगत मिलती है लेकिन vitiligo में Melanin पिगमेंट्स कम होने लगते हैं और शरीर की रंगत भी समाप्त होते चली जाती है। साथ ही यह धब्बे समय के साथ फैलते चले जाते हैं। हालांकि यह स्थिति सभी प्रकार की त्वचा के लोगों में देखी जा सकती है लेकिन काली या भूरी त्वचा वाले लोगों में यह अधिक आम है। यह रोग जानलेवा नहीं है मगर कुछ लोगों पर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक प्रभाव छोड़ सकता है। विटिलिगो का इलाज कैसे किया जाता है? विटिलिगो का उपचार आमतौर पर विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है। जैसे- उम्र, त्वचा, अन्य रोगों की स्थिति एवं शरीर पर इनके प्रभाव। विभिन्न उपचार के तरीके त्वचा के रंग को सामान्य करने की कोशिश करते हैं लेकिन उपचार के कुछ तौर-तरीके स्थायी समाधान नहीं हैं। साथ ही हमेशा vitiligo को नियंत्रित नहीं कर सकते क्योंकि यह एक auto-immune बीमारी है। हालांकि डॉक्टर सनस्क्रीन, विटामिन डी, skin camouflage के तरीके, स्टेरॉयड आदि दे सकते हैं लेकिन यह केवल अस्थायी रुप में ही काम आते हैं। क्या विटिलिगो को अखरोट और Camellia तेल द्वारा ठीक किया जा सकता है? विटिलिगो को अखरोट द्वारा ठीक करने को लेकर कोई भी दावा मौजूद नहीं है। हालांकि कुछ प्रकाशित आलेख अखरोट के सेवन को त्वचा के लिए अच्छा बताते हैं मगर विटिलिगो को ठीक करने को लेकर कोई ठोस दावा मौजूद नहीं है। चुंकि अखरोट में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे – कैल्शियम, पौटेशियम, फाइबर, आदि, इसलिए त्वचा के लिए यह काफी फायदेमंद साबित होता है। Camellia Japonica Oil (Tsubaki Oil) आमतौर पर जापान और चाइना में पाया जाता है। यह त्वचा के लिए काफी लाभदायक होता है क्योंकि ये त्वचा के अंदरुनी हिस्से तक जाकर त्वचा को नमी प्रदान करने, त्वचा की elasticity को बनाए रखने, झुर्रियों को कम करने और बढ़ी उम्र के कारण त्वचा पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करता है। इसमें oleic acid (omega 9) 80 प्रतिशत होता है। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन- ए, डी, सी और ई भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। वहीं Camellia japonica Essential Oil Inhibits α-MSH-Induced Melanin Production and Tyrosinase Activity in B16F10 Melanoma Cells शोधपत्र के अनुसार Camellia त्वचा के लिए असरदार होते हैं क्योंकि इसमें potent antityrosinase के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को सफेद बनाने का काम करते हैं लेकिन यहां भी कोई ठोस दावा नहीं है, जो बताता हो कि Camellia द्वारा विटिलिगो को ठीक किया जा सकता है। वहीं Cleveland Clinic के अनुसार विटिलिगो को पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता। चिकित्सा उपचार का उद्देश्य Re-pigmentation को बहाल करना या Di-pigmentation को हटाकर एक समान त्वचा टोन बनाना है। हालांकि A Review on a Vitiligo and its Cure from Nature शोधपत्र के अनुसार विटिलिगो को कम करने या बचने के लिए कुछ प्राकृतिक उपाय मौजूद हैं मगर अभी भी इस विषय पर गहन शोध आवश्यक है क्योंकि कई लोगों को हर्बल/प्राकृतिक वस्तुओं से एलर्जी की संभावना होती है। इस दावे के विषय में त्वचा विशेषज्ञ डॉ. ज्योति कन्ननगथ ने बताया, “इस दावे का समर्थन करने के लिए कोई वैज्ञानिक शोध नहीं है। विटिलिगो एक त्वचा विकार है जब हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं द्वारा मेलेनिन (वर्णक) उत्पादक कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। यह किसी भी उम्र में हो सकता है और विभिन्न तरीकों से सामने आ सकता है। यह एक आंतरिक समस्या है, जिसे बाहरी उपायों द्वारा ठीक नहीं किया जा सकता।” अतः उपरोक्त दावों और चिकित्सकों के बयान के आधार पर कहा जा सकता है कि विटिलिगो को इन प्राकृतिक तरीकों से पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता। हालांकि संभावना है कि कुछ समय के लिए ये दाग हट जाएं मगर इनके दोबारा होने की स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software