About: http://data.cimple.eu/claim-review/92e3f94dea96a88692c3c7e129c65a0ce6ddba13c38e42a98c6ff34b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: जागरूकता फैलाने वाले वीडियो को सांप्रदायिक रंग देकर किया जा रहा वायरल लोगों को जागरूक करने के लिए बनाए गए वीडियो को सांप्रदायिक रंग देकर वायरल किया जा रहा है। वीडियो के आखिर में डिस्क्लेमर भी दिया गया है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Dec 17, 2021 at 03:41 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर 3.08 मिनट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सब-टाइटल भी है। इसमें चार लड़के और दो लड़कियां दिख रहे हैं। वे बालकनी में अपने दोस्त का जन्मदिन मना रहे हैं। लड़के केक में कुछ पाउडर-सा मिला देते हैं। लड़के खुद केक नहीं खाते, बल्कि लड़कियों को पहले खाने का दबाव बनाते हैं। कुछ देर बाद दोनों लड़कियों की तबीयत खराब होने लगती है और वे गिरने लगती हैं। चारों लड़के लड़कियों को अंदर ले जाते हैं। इसके साथ में दावा किया गया कि मुस्लिम लड़के इस तरह लड़कियों को फंसाते हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया। वीडियो जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह स्क्रिप्टेड है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर ‘दीप्ति हिंदू राष्टवादी’ ने 16 दिसंबर को इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, ये जिहादी आपके दोस्त है, तो देख लो जिहाद कैसे करते है जिहाद गजवा ए हिंद बेहोश करके सेक्स क्लिप निकालते है फिर आपको बनाते है सेक्स स्लेवरी, धर्म परिवर्तन और जो आप सपने में भी नही सोच सकते जागो मेरे हिंदू शेरो जागो बहुत देर हो जाए उससे पहले जागो फेसबुक यूजर Ram Shukla और Raksha Shah ने भी इस वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल हमने वीडियो से कुछ कीफ्रेम्स निकालकर उनको गूगल टूल रिवर्स इमेज से सर्च किया। इस पर हमें कुछ यूट्यूब चैनल्स के लिंक मिले। यूट्यूब चैनल Third Eye News और V tv News Tamil पर इस वीडियो को अपलोड किया गया है। वीडियो में 3.04 मिनट पर Know Your Friends लिखा हुआ है। इसके नीचे छोटे फॉन्ट में लिखा है, Thank You for watching. Please be aware that this page features scripted, dramas and parodies as well. These short films are for educational purposes only. (देखने के लिए धन्यवाद। कृपया सावधान रहें, इस पेज पर स्क्रिप्टेड, ड्रामा और पैरोडीज वीडियोज दिखाए जाते हैं। ये शॉर्ट फिल्म्स लोगों को जागरूक करने के लिए हैं।) Third Eye News के डिस्क्रिप्शन में लिखा हुआ है, यह वीडियो जागरूकता के लिए बनाया गया है। हमने Third Eye News से संपर्क साधा। उनके मुताबिक, It’s a scripted video. Video is made for education purpose only. You can check the desclaimer in the last. (यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है। वीडियो को लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसके आखिर में डिस्क्लेमर देखा जा सकता है।) इसकी और पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड से सर्च किया। इसमें हमें फेसबुक पेज Sanjjanaa Galrani पर भी यह वीडियो मिला। 4 दिसंबर 2021 को इसे अपलोड किया गया है। पोस्ट में लिखा हुआ है कि इस पेज पर स्क्रिप्टेड, ड्रामा और पैरोडीज वीडियोज हैं। इनको जागरूकता के लिए बनाया गया है। वीडियो को सांप्रदायिक रंग देकर वायरल करने वाले फेसबुक यूजर ‘दीप्ति हिंदू राष्ट्रवादी’ की हमने प्रोफाइल स्कैन की। वह लखनऊ में रहती हैं और हापुड़ के कॉलेज से पढ़ाई की है। वह एक राजनीतिक विचारधारा से प्रेरित हैं। निष्कर्ष: लोगों को जागरूक करने के लिए बनाए गए वीडियो को सांप्रदायिक रंग देकर वायरल किया जा रहा है। वीडियो के आखिर में डिस्क्लेमर भी दिया गया है। - Claim Review : इस तरह से लड़कियों को फंसा रहे उनके मुस्लिम दोस्त - Claimed By : FB User- Veer Bahadur Singh - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software