About: http://data.cimple.eu/claim-review/0364089d9160129c75496406d609c6d02d8722639ef480f8876c5302     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास हादसे में अनूप शर्मा नाम के किशोर के घायल होने का दावा गलत अक्टूबर 2022 में ऋषिकेश में एक किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसकी तस्वीर को अनूप शर्मा के नाम से शेयर किया जा रहा है। आगरा कैंट रेलवे के स्टेशन के पास हादसे में इस किशोर के घायल होने का दावा गलत है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Mar 15, 2024 at 01:10 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास हादसे के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें एक किशोर की फोटो के साथ लिखा हुआ है कि अनूप शर्मा नाम के इस छात्र का एक्सीडेंट आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूजर्स इसे जनहित में ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल तस्वीर में दिख रहे किशोर की मौत करीब डेढ़ साल पहले ऋषिकेश में हुए एक हादसे में हो चुकी है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास किसी हादसे में इस छात्र के घायल होने का दावा गलत है। क्या है वायरल पोस्ट विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर +91 95992 99372 पर यूजर्स ने इस तस्वीर को भेजकर इसकी सच्चाई बताने का आग्रह किया है। फेसबुक यूजर Hasan Tahalka (आर्काइव लिंक) ने 15 मार्च को इस फोटो को शेयर किया। इस पर लिखा है, “Anoop Sharma, Physics, JEE-NEET Delhi सूचना/प्रार्थना इस बच्चे का एक्सीडेंट आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का पास हो गया है। सरकारी अस्पताल में भरती किया गया हे. कृप्या अपने अपने ग्रुपों में डाल दें कि ताकि इसके माता-पिता को पता चल सके। ये फोटो इसके पर्स का हैं जो उसकी जेब में था“ पड़ताल वायरल दावे की जांच के लिए हमने इस बारे में गूगल पर सर्च किया तो पता चला कि मई 2023 में भी यह तस्वीर समान दावे के साथ वायरल हो चुकी है। फेसबुक पर कुछ यूजर्स (आर्काइव लिंक) ने इसे शेयर किया है। इससे साफ होता है कि करीब एक साल पहले भी यह दावा वायरल हो चुका है। हमने फोटो को यांडेक्स रिवर्स इमेज से सर्च किया। इसमें हमें ईटीवी भारत (आर्काइव लिंक) पर 8 अक्टूबर 2022 को छपी खबर मिली। इसमें वायरल तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। खबर के अनुसार, ऋषिकेश में एक किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। किशोर का नाम अंश कालरा था और वह पंजाब के लुधियाना का रहने वाला था। वह यहां पर अपने रिश्तेदार के यहां घूमने आया था। किशोर की स्कूटी को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। इस बारे में हमने इस घटना को कवर करने वाले ऋषिकेश में ईटीवी भारत के रिपोर्टर विनय पांडे से बात की। उन्होंने कहा, वायरल फोटो वाले किशोर की ऋषिकेश में हुए एक हादसे में मौत हो गई थी। आगरा कैंट के नाम से गलत दावा वायरल हो रहा है। इस बारे में आगरा के सदर थाना क्षेत्र के प्रभारी प्रदीप कुमार से भी बात की। उन्होंने वहां इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा, आगरा कैंट में इस तरह का कोई हादसा नहीं हुआ है। किशोर की फोटो शेयर कर गलत दावा करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। उत्तर प्रदेश के तुलसीपुर में रहने वाले यूजर के करीब 5 हजार फ्रेंड्स हैं। निष्कर्ष: अक्टूबर 2022 में ऋषिकेश में एक किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसकी तस्वीर को अनूप शर्मा के नाम से शेयर किया जा रहा है। आगरा कैंट रेलवे के स्टेशन के पास हादसे में इस किशोर के घायल होने का दावा गलत है। - Claim Review : अनूप शर्मा नाम के छात्र का एक्सीडेंट आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास हो गया है। - Claimed By : FB User- Hasan Tahalka - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software