Claim
पूर्व मुख्यमंत्री देवेेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के चीटर सीएम है.. विकिपीडिया पर मिली जानकारी।
Verification
ट्विटर पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर जानकारी वाला एक स्क्रीनशाॅट वायरल हो रहा है। यह स्क्रीनशाॅट विकीपिडिया का है जिसमें देेवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल के आगे a cheater CM of Maharashtra लिखा हुआ है। हमनें इसके बारे में जानने की कोशिश की।
वायरल फोटो में देंवेद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री पद के पांच साल पूरे होने की जानकारी दी गई है। वहीं 2019 के चुनाव के बाद राष्ट्रपति शासन लागू होने की जानकारी दी गई है।
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता अजित पवार ने मिलकर राज्यपाल के सामने बहुमत पेश कर शपथ ली थी। 80 घंटों तक ही यह सरकार टिक पाई। बाद में अजित पवार ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया।
हमनें पहले विकिपीडिया में देवेंद्र फडणवीस को लेकर क्या जानकारी दी गई है इसके बारे में पता किया। वीकिपीडिया पर कहीं पर भी देवेंद्र फडणवीस के बारे में a cheater CM of Maharashtra लिखा हुआ नजर नहीं आया। लेकिन हमें शक था क्योंकि विकिपीडिया पर दी गई जानकारी को हर कोई एडिट कर सकता है इसलिए हमें फडणवीस को लेकर जो आर्टिकल है वह एडिट हुआ था या नहीं इसके बारे में जानकारी जुटाई तो हमें पता चला कि लेख में छेड़छाड़ कर किसी ने a cheater CM of Maharashtra लिखा था।
लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया।
इससे साफ होता है कि देवेंद्र फडणवीस के बारे में विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के साथ छेड़छाड़ कर उसका स्क्रीनशॉट वायरल कर भ्रामकता पैदा की जा रही है।
Tools Used
Result- false