About: http://data.cimple.eu/claim-review/05cc6a9580be8e2e54095fe0f6a0b03f1f966adb07e5b1de0d260117     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: मोहम्मद शमी को जनवरी में मिला था अर्जुन अवॉर्ड, फोटो भ्रामक दावे से वायरल विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड मिलने को लेकर किया जा रहा वायरल दावा भ्रामक है। मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड हाल-फिलहाल में नहीं, बल्कि जनवरी 2024 में दिया गया था। लोग पुरानी तस्वीर वायरल कर रहे हैं। - By: Jyoti Kumari - Published: Oct 19, 2024 at 02:52 PM - Updated: Oct 19, 2024 at 03:50 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से जुड़ी एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड पकड़े देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस पोस्ट को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि उन्हें हाल-फिलहाल में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। विश्वास न्यूज ने की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला। मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड हाल-फिलहाल में नहीं, बल्कि जनवरी 2024 में दिया गया था। वायरल तस्वीर पुरानी है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘Aashik Smart ’ ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “मौहम्मद सामी को मिला अर्जुन अवॉर्ड आज देखते हैं कोन लाईक करता है यदि दूसरे समाज का होता तो भर भरके लाइक मिलते देश के असली हीरो के लिए एक लाइक तो कर दिया करो Love My INDIA ” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल रिवर्स इमेज का इस्तेमाल किया। हमें वायरल फोटो मोहम्मद शमी के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिली। फोटो 10 जनवरी 2024 को शेयर किया गया था। मोहम्मद शमी ने वायरल तस्वीर के साथ-साथ कई अन्य तस्वीरें भी शेयर की थी। वायरल तस्वीर से जुड़ी खबर हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर भी मिली। रिपोर्ट को 10 जनवरी 2024 को प्रकाशित किया गया था। दी गई जानकारी के अनुसार, मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है।” पड़ताल के दौरान हमें अर्जुन अवॉर्ड सेरेमनी का वीडियो प्रसार भारती स्पोर्ट्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 9 जनवरी 2024 को शेयर किया गया था। वीडियो में मोहम्मद शमी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अर्जुन अवॉर्ड लेते हुए देखा जा सकता है। वायरल तस्वीर से जुड़ी अन्य खबरें जनवरी 2024 को प्रकाशित की गई हैं। जिन्हे यहां पढ़ा जा सकता है। हमने जानकारी के लिए पोस्ट को दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी के साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि मोहम्मद शमी को जनवरी 2024 में अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था। अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को लगभग 7 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड मिलने को लेकर किया जा रहा वायरल दावा भ्रामक है। मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड हाल-फिलहाल में नहीं, बल्कि जनवरी 2024 में दिया गया था। लोग पुरानी तस्वीर वायरल कर रहे हैं। - Claim Review : मोहम्मद शमी को हाल ही में मिला अर्जुन अवॉर्ड। - Claimed By : फेसबुक यूजर -Aashik Smart - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software