About: http://data.cimple.eu/claim-review/07ab5b7031f122d60ae7cdc2b1ae77e311574f8a707fc0cdfaf64595     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: शादी में दूल्हा-दुल्हन में मारपीट का स्क्रिप्टेड वीडियो असली समझ शेयर कर रहे लोग विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया। वायरल वीडियो मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया स्क्रिप्टेड वीडियो है। - By: Jyoti Kumari - Published: Apr 28, 2022 at 03:43 PM - Updated: Jul 18, 2022 at 12:05 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन फोटो खिंचवाते समय एक-दूसरे को थप्पड़ मारने लगते हैं। सोशल मीडिया यूजर वीडियो को असली मानते हुए वायरल करते हुए दावा कर रहे हैं के ‘फ़ोटोशूट के चक्कर में सब बिगड़ गया है।’ विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया। वीडियो मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। यह वीडियो स्क्रिप्टेड है, इसे कलाकारों द्वारा बनाया गया है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर “Rajesh Nama ” ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “एक नए एवं सुखी जीवन का प्रारंभ बड़ा वाला फ़ोटो शूट के चक्कर में सब बिगड़ गया है।” फैक्ट चेक के उद्देश्य से पोस्ट में लिखी गई बातों को हूबहू लिखा गया है। इस पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वायरल वीडियो को गौर से देखा और इसके ऊपर हमें AVI Music का लोगो नज़र आया। इसलिए हमने सबसे पहले यूट्यूब पर AVI Music चैनल को सर्च किया। सर्च के दौरान हमें असली वीडियो इस चैनल पर 5 अप्रैल 2022 को अपलोड मिला। वीडियो के साथ लिखा गया ‘स्वयम्बर मे दुल्हा दुल्हिन के भेलै झगडा // maithili comedy 2022 //’। 10 मिनट 42 सेकंड के इस वीडियो में वायरल वीडियो वाले हिस्से को 2 मिनट 45 सेकंड से लेकर 3 मिनट 10 सेकंड तक के बीच में देखा जा सकता है। इसके बाद AVI Music यूट्यूब चैनल को खंगालना शुरू किया। इस दौरान हमें पता चला कि यह चैनल इसी तरह के स्क्रिप्टेड वीडियोज बनाता है। कई वीडियोज मजाकिया मुद्दों पर आधारित होते हैं, तो वहीं कई गंभीर मुद्दों पर आधारित होते हैं। ये सभी वीडियो कलाकारों द्वारा बनाए जाते हैं। इनका सच्चाई से कोई संबंध नहीं होता है। यह मैथिली भाषा में हास्य वीडियो बनाते हैं। वायरल वीडियो के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने मैथिली कॉमेडी से फेसबुक के जरिये संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो असली शादी का नहीं है। यह जनकपुर नेपाल का मैथिली कॉमेडी शो है, यह क्लिप हमारे कॉमेडी वीडियो का हिस्सा है और यह कोई वास्तविक शादी नहीं है। पड़ताल के अंत में पोस्ट को वायरल करने वाले यूजर की जांच की गई। फेसबुक यूजर Rajesh Nama की सोशल स्कैनिंग में पता चला कि यूजर कोटा का रहने वाला है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया। वायरल वीडियो मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया स्क्रिप्टेड वीडियो है। - Claim Review : एक नए एवं सुखी जीवन का प्रारंभ बड़ा वाला फ़ोटो शूट के चक्कर में सब बिगड़ गया है। - Claimed By : Rajesh Nama - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software