About: http://data.cimple.eu/claim-review/0b62ba156bc3e6e870b536820f1df6336184373a9e7c0eeaa2e1f8d3     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: वीडियो में डांस करती बच्ची नहीं है आराध्या बच्चन; मंगलुरु की नन्ही डांसर का वीडियो गलत दावे के साथ वायरल हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ। यह वीडियो आराध्या बच्चन का नहीं है। मंगलुरु की नन्ही डांसर का वीडियो गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - By: Pallavi Mishra - Published: Nov 17, 2021 at 04:14 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्ची को डांस करते देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि वीडियो में डांस करती दिख रही बच्ची अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन है। विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की जांच की। हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ। यह वीडियो आराध्या बच्चन का नहीं है। मंगलुरु की नन्ही डांसर का वीडियो गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक पेज Republic Haryana ने वायरल वीडियो को शेयर किया। वीडियो में एक बच्ची को जाह्नवी कपूर के गाने ‘लेट द म्यूजिक प्ले’ पर डांस करते देखा जा सकता है। और साथ में लिखा “वीडियो वायरल | ” जाह्नवी कपूर पर भारी पड़ी नन्ही आराध्या बच्चन,सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो वायरल” इसके आर्काइव वर्जन को यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वीडियो की पड़ताल के लिए इस वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो TANIA & SONY नाम के एक यूट्यूब चैनल पर अप्रैल 2021 को अपलोडेड मिला। इस पेज पर इस बच्ची की और भी कई डांस वीडियोज अपलोडेड थीं। डिस्क्रिप्शन के अनुसार, दिख रही बच्ची तानिया सनी दलसानिया हैं। हमने इस विषय में इस पेज पर दिए हुए मेल आईडी पर संपर्क किया। हमें तानिया की माँ सोनी दलसानिया का जवाब मिला। उन्होंने जवाब में लिखा, “वीडियो में दिख रही बच्ची तानिया सनी दलसानिया हैं। वे सनी दलसानिया और सोनी दलसानिया की बेटी हैं और 6 साल की है। हम मैंगलोर से हैं।” कीवर्ड्स के साथ ढूंढ़ने पर हमें आराध्या बच्चन का एक डांस वीडियो 2019 में वायरल भयानि नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोडेड मिला। जांच के अंत में विश्वास न्यूज ने फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर Republic Haryana की जांच की। हमें पता चला कि पेज को 28000 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ। यह वीडियो आराध्या बच्चन का नहीं है। मंगलुरु की नन्ही डांसर का वीडियो गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : जाह्नवी कपूर पर भारी पड़ी नन्ही आराध्य बच्चन्न,सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो वायरल | - Claimed By : Republic Haryana - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software