About: http://data.cimple.eu/claim-review/0ccb0ba275da37d2c7963972925f79c42ca95e43850679feceed40ed     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : सोनिया गांधी के पैर छूने वाले शख्स पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं विश्वास न्यूज ने वायरल दावे की जांच की। दावा फर्जी साबित हुआ। सोनिया गांधी का पैर छूने वाला शख्स यूथ कांग्रेस से जुड़ा एक नेता था। इस तस्वीर का पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से कोई संबंध नहीं है। - By: Ashish Maharishi - Published: Mar 28, 2023 at 04:13 PM - Updated: Mar 28, 2023 at 04:33 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें केसरिया पगड़ी पहने एक शख्स को सोनिया गांधी के पैर छूते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि एक कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोनिया गांधी के पैर छुए थे। विश्वास न्यूज ने वायरल दावे की जांच की। दावा फर्जी साबित हुआ। सोनिया गांधी का पैर छूने वाला शख्स यूथ कांग्रेस से जुड़ा एक नेता था। इस तस्वीर का पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से कोई संबंध नहीं है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर Biju Raveendran ने 26 मार्च को एक तस्वीर को पोस्ट किया। इस तस्वीर के ऊपर ‘सोनिया गांधी उम्र 71 साल, मनमोहन सिंह उम्र 85 साल, ये थे हमारे पूर्व प्रधानमंत्री। कम से कम इनकी उम्र का ही लिहाज कर लिया होता’ लिखा है। इस पोस्ट को सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म पर भी वायरल किया जा रहा है। आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नाम से वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले गूगल लेंस टूल का इस्तेमाल किया। इसकी मदद से सर्च करने पर असली तस्वीर हमें गेट्टी इमेजेज की वेबसाइट पर मिली। तस्वीर के कैप्शन के अनुसार, 29 नवंबर 2011 को इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में एक प्रतिनिधि सोनिया गांधी के पैर छू रहा था। यह तस्वीर इंडिया टुडे के शेखर यादव ने क्लिक की थी। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए इस सम्मेलन की ऐसी तस्वीर सर्च की गई, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हों। गेट्टी इमेजेज की ही वेबसाइट पर हमें एक ऐसी तस्वीर मिली। इसमें साफ देखा जा सकता है कि मनमोहन सिंह ने नीली पगड़ी पहनी हुई थी,जबकि सोनिया गांधी के पैर छूने वाले शख्स ने केसरिया पगड़ी पहन रखी थी। पूर्व पीएम के नाम पर पहले भी कई बार इस तस्वीर को वायरल किया जा चुका है। इसकी जांच को यहां पढ़ा जा सकता है। वायरल तस्वीर को लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह कहते हैं कि तस्वीर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं हैं। ऐसी हरकतें आईटी सेल वाले ही करते हैं। कांग्रेस के सोशल मीडिया के नेशनल कोऑर्डिनेटर कॉडिनेटर नितिन अग्रवाल ने विश्वास न्यूज से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ गांधी परिवार की छवि बिगाड़ने के लिए ऐसी फर्जी पोस्ट का सहारा लिया जाता है। यह पोस्ट पूरी तरह फर्जी है। तस्वीर में मनमोहन सिंह मौजूद नहीं हैं। अब हमें यह पता लगाना था कि ओरिजिनल तस्वीर में सोनिया गांधी का पैर छूने वाला शख्स कौन है। इसके संबंध में विश्वास न्यूज ने इंडियन यूथ कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों से संपर्क किया। नेशनल मीडिया पैनेलिस्ट अमन दुबे और सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर रेशमा आलम ने भी स्पष्ट किया कि तस्वीर में मनमोहन सिंह नहीं हैं। कांग्रेस के युवा नेता और राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों में हजारों की तादाद में लोग आते हैं। ऐसे में यह बताना बड़ा मुश्किल है कि पैर छूने वाला शख्स कौन था। जांच के अंतिम दौर में फेक पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की गई। यूजर बीजू रविंद्रन (Biju Raveendran) बेंगलुरु का रहने वाला है। इसके अकाउंट पर 4.9 हजार फेसबुक फ्रेंड हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम से वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। तस्वीर में यूथ कांग्रेस केएक नेता सोनिया गांधी के पैर छू रहे थे। कुछ लोगों ने दुष्प्रचार की मंशा से इस तस्वीर को मनमोहन सिंह के नाम से वायरल कर दिया। - Claim Review : मनमोहन सिंह ने छूआ सोनिया गांधी के पैर - Claimed By : फेसबुक यूजर Biju Raveendran - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software