About: http://data.cimple.eu/claim-review/12199e21efeec075bd3fd67cc6aadcb825ae39b3cac227ce642aad6e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बागेश्वर धाम पहुंचने का फर्जी दावा वायरल विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बागेश्वर धाम पहुंचने का दावा फर्जी और वीडियो एडिटेड निकला। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन के वीडियो को अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: Mar 17, 2023 at 04:39 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। वीडियो को सच मानकर कई यूज़र्स इसे समान दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा फर्जी और वीडियो एडिटेड है। विराट और अनुष्का के जिस वीडियो को बागेश्वर धाम का बताया जा रहा है, असल में वायरल वीडियो मार्च 2023 का है। जब भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। दोनों ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा के साथ-साथ भस्म आरती में भी हिस्सा लिया था। इसी मंदिर दर्शन के वीडियो को अलग – अलग फोटोज और वीडियोज के साथ एडिट करके गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर Mr varun thakur ने 16 मार्च को एक वीडियो को पोस्ट करते हुए दावा किया, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे बागेश्वर धाम पर।” वायरल दावे को सच मानकर दूसरे यूजर्स भी अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे वायरल कर रहे हैं। इसके आकाईव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के नाम से वायरल हो रहे दावे की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल इमेज पर सर्च किया। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी खबर दैनिक जागरण डॉट कॉम पर 4 मार्च 2023 को प्रकाशित मिली। खबर में वीडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल करते हुए बताया गया , “ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अपना तीसरा टेस्ट मैच हारने के बाद अब अहमदाबाद में जीतना चाहेगा। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में सीधा पहुंचने की राह को तो झटका लगा है, लेकिन तीसरे टेस्ट जीतते ही फाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा। इस बीच दूसरा मैच हारने के बाद अपनी फॉर्म से जूझ रहे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं। दोनों ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा के साथ भस्म आरती में भी हिस्सा लिया।” सर्च के दौरान हमें एनडीटीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वायरल तस्वीर से जुड़ी एक वीडियो रिपोर्ट मिली। 4 मार्च 2023 को अपलोड वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार,”ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के चौथे टेस्ट मैच से पहले, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रतिष्ठित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सेलिब्रिटी जोड़े को अन्य तीर्थयात्रियों के साथ मंदिर के अंदर बैठे देखा जा सकता है।” वीडियो में अनुष्का और विराट ने वही कपडे पहने हुए हैं, जैसे की वायरल वीडियो में पहने नज़र आ रहे हैं। वायरल वीडियो से जुड़े कई अन्य न्यूज़ रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है। पड़ताल में आगे हमने वायरल दावे से जुड़ी खबरें सर्च की। हमें दावे से जुड़ी ऐसी कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए नईदुनिया के छतरपुर के ब्यूरो चीफ अब्बास अहमद से संपर्क किया। उनके साथ वायरल वीडियो के लिंक को शेयर किया। उनका कहना है,”यह दावा फर्जी है। विराट और अनुष्का यहां नहीं आये हैं। “ पहले भी कई मशहूर हस्तियों के बागेश्वर धाम जाने को लेकर ऐसे फर्जी दावे सोशल मीडिया पर वायरल किए जा चुके हैं। जिनकी पड़ताल विश्वास न्यूज़ ने की थी। आप हमारी उन फैक्ट चेक स्टोरी को यहां पढ़ सकते हैं। पड़ताल के अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की जांच की। जांच में पता चला कि फेसबुक पर यूजर को 25 हज़ार लोग फॉलो करते हैं। इस फेसबुक पेज को 10 अक्टूबर 2022 को बनाया गया था। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बागेश्वर धाम पहुंचने का दावा फर्जी और वीडियो एडिटेड निकला। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन के वीडियो को अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे बागेश्वर धाम। - Claimed By : Mr varun thakur - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software