About: http://data.cimple.eu/claim-review/133f93436685fad11040219a225379df83c05846b1e0722f0d423960     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: वायरल वीडियो में इरफान पठान के गले लग रही महिला उनकी मां नहीं, बल्कि पत्नी हैं विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। इरफान पठान के साथ नजर आ रही यह महिला उनकी मां नहीं हैं, बल्कि उनकी पत्नी सफा बेग हैं। - By: Umam Noor - Published: Jul 19, 2024 at 02:44 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर इरफान पठान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें क्रिकेट के मैदान में उन्हें एक महिला से गले मिलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि यह महिला इरफान पठान की मां हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि इरफान पठान के साथ नजर आ रही महिला उनकी मां नहीं, बल्कि उनकी पत्नी सफा बेग हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट के साथ शेयर किया जा रहा दावा फर्जी है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘Irfan Pathan ke mother. India jeet Gaye final. #viralreelschallenge”. पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें। पड़ताल अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले गूगल लेंस के जरिये वायरल वीडियो को सर्च किया। सर्च में हमें यह वीडियो मुफद्दल वोहरा के वेरिफाइड एक्स हैंडल पर अपलोड हुआ मिला। यहां वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, इरफ़ान पठान के साथ नजर आ रही महिला उनकी पत्नी हैं। इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और हमें क्रिकेट टाइम्स नाम की वेबसाइट पर 14 जुलाई 2024 को इसी वीडियो से जुड़ा एक आर्टिकल मिला। यहां दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2024 के फाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद इरफान पठान और उनकी पत्नी के बीच एक दिल को छू लेने वाले पल। इस खबर को ‘द क्रिकेट लाउंज ‘ की वेबसाइट पर भी पढ़ा जा सकता है। कई खबरों में हमें इरफ़ान पठान और उनकी पत्नी सफा बेग की तस्वीरें मिलीं, यहां उनकी तस्वीरों को देखने पर भी साफ़ जाहिर होता है कि वायरल वीडियो में उनकी पत्नी ही हैं। वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने हमारे साथी दैनिक जागरण में स्पोर्ट्स को कवर करने वाले संवाददता अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया और उन्होंने हमें बताया, वीडियो में इरफ़ान पठान की पत्नी हैं उनकी माँ नहीं। फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग में हमने पाया कि यूजर पाकिस्तान का रहने वाला है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। इरफान पठान के साथ नजर आ रही यह महिला उनकी मां नहीं हैं, बल्कि उनकी पत्नी सफा बेग हैं। - Claim Review : यह महिला इरफान पठान की मां हैं। - Claimed By : FB User- Farhan Holy - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software