About: http://data.cimple.eu/claim-review/1976489242adaaff5278a258d55fa362d3d5ea7e41af9feb40ce5a5b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: रतन टाटा के अंतिम दर्शन का नहीं, लाल बाग के राजा के दर्शन करने का है मुकेश अंबानी का यह वायरल वीडियो विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि मुकेश अंबानी के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो रतन टाटा के अंतिम दर्शन का नहीं, बल्कि गणपति महोत्सव का है। दरअसल, यह वीडियो तब का है, जब मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ लालबाग राजा के गणपति के दर्शन करने गए थे। - By: Pragya Shukla - Published: Oct 14, 2024 at 02:39 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर मुकेश और अनंत अंबानी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को रतन टाटा के अंतिम संस्कार से जोड़कर वायरल कर रहे हैं। वीडियो को शेयर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो उस दौरान का है, जब मुकेश और अनंत अंबानी रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो रतन टाटा के अंतिम दर्शन का नहीं, बल्कि गणपति महोत्सव का है। दरअसल, यह वीडियो तब का है, जब मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ लालबाग राजा के गणपति के दर्शन करने गए थे। क्या हो रहा है वायरल ? इंस्टाग्राम के यूजर bollywoodmuskan ने 10 अक्टूबर को वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे मुकेश अंबानी।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल वीडियो में मुकेश अंबानी हंसते और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। ये देखने के बाद हमें वीडियो के साथ किए जा रहे दावे के गलत होने का संदेह हुआ, क्योंकि ऐसे दुखद माहौल में वो इस तरह से नहीं मुस्कुराएंगे। वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट आजतक की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 14 सितंबर 2024 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो गणपति दर्शन का है। जब मुकेश अंबानी अनंत-राधिका के साथ लालबाग राजा के दर्शन करने गए थे। प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन जूम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 14 सितंबर 2024 को अपलोड किया गया था। वीडियो में मुकेश अंबानी को अपने परिवार के साथ लालबाग के राजा गणपति के दर्शन करते हुए देखा जा सकता है। हमें वायरल वीडियो फिल्म्यापे के फेसबुक पेज पर 14 सितंबर 2024 को इसी जानकारी के साथ शेयर हुआ मिला। अन्य वीडियो को यहां पर देखा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए हमने मिड-डे के सीनियर रिपोर्टर समीउल्लाह खान से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो तब का है, जब मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ लालबाग राजा के गणपति के दर्शन करने गए थे। पड़ताल के दौरान आजतक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर तब का वीडियो मिला, जब मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। वीडियो को 10 अक्टूबर को शेयर किया गया था। अंत में हमने वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि करीब 69 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर बॉलीवुड से जुड़ी पोस्ट को शेयर करती है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि मुकेश अंबानी के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो रतन टाटा के अंतिम दर्शन का नहीं, बल्कि गणपति महोत्सव का है। दरअसल, यह वीडियो तब का है, जब मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ लालबाग राजा के गणपति के दर्शन करने गए थे। - Claim Review : रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे मुकेश अंबानी। - Claimed By : Instagram User bollywoodmuskan - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software