About: http://data.cimple.eu/claim-review/1999d6c1a6b31e3a1d803d8c1c1ae89634f8391d57aef2b60cee1a50     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: हिमा दास ने कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं जीते छह गोल्ड, वायरल दावा गलत बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ 2022 में हिमा दास के छह गोल्ड मेडल जीतने का दावा गलत है। विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा गलत निकला। लेख लिखे जाने तक हिमा दास ने कोई भी मेडल नहीं जीता था। - By: Pragya Shukla - Published: Aug 8, 2022 at 06:31 PM - Updated: Aug 8, 2022 at 06:36 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। इंग्लैंड के बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय एथलीट हिमा दास को लेकर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में एक अंक तालिका की तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में हिमा दास ने दस में से छह गोल्ड जीते हैं। जिसके बाद भारत अंक तालिका में पहले नंबर पर आ गया है। विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा गलत निकला। लेख लिखे जाने तक हिमा दास ने कोई भी मेडल नहीं जीता था। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर Pushpendra Patel ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “विश्व इतिहास में पहली बार भारत प्रथम स्थान पर 10 में से 6 गोल्ड मैडल हिमा दास ने जीते हैं। Salute Sister” पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर कई कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया, लेकिन हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली। दैनिक जागरण में 8 अगस्त 2022 को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के बर्मिंघम में 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया गया है। रिपोर्ट लिखे जाने तक भारत को कुल 22 गोल्ड मेडल मिले थे। Birmingham 2022 की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, जिन खिलाड़ियों ने अभी तक मेडल जीते हैं, उनमें हिमा दास का नाम नहीं है। अंक तालिका में भारत 60 मेडल के साथ चौथे नंबर है। जांच को आगे बढ़ाते हुए Birmingham 2022 के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को खंगालना शुरू किया। इस दौरान हमने पाया कि भारत कभी भी पहले स्थान पर नहीं था। भारत को दसवां मेडल रवि कुमार दहिया ने कुश्ती में दिलाया था, उस समय भारत पांचवें नंबर पर था, जबकि वायरल पोस्ट में कहा गया है कि भारत दस गोल्ड जीतकर पहले स्थान पर पहुंच गया है। हमारी अभी तक की पड़ताल में ये साबित होता है कि हिमा दास ने दस में से छह गोल्ड मेडल नहीं जीते हैं। साथ ही यह भी साबित होता है कि 10 गोल्ड मेडल जीतकर भारत पहले स्थान पर नहीं पहुंचा है। पूरी तरह से पुष्टि करने के लिए हमने दैनिक जागरण डॉट कॉम के स्पोर्ट्स डेस्क के विप्लव कुमार से संपर्क किया। हमने वायरल दावे को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया, “वायरल दावा गलत है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में इतने एथलेटिक्स के ज्यादा गेम नहीं है। ऐसे में हिमा दास का 6 गोल्ड जीत पाना संभव ही नहीं है। हिमा दास ने इस कॉमनवेल्थ गेम्स में एक भी मेडल नहीं जीते हैं। वो काफी पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो चुकी है। अब बात अगर अंक तालिका की जाए तो, भारत 22 गोल्ड के साथ चौथे स्थान पर है ना की पहले स्थान पर। साथ ही उन्होंने हमें यह भी बताया कि अंक तालिका में चीन और यूएस जैसे देशों को भी दिखाया गया है, जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स में ये देश शामिल नहीं हैं।” वायरल पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर Pushpendra Patel ने फेसबुक पर स्वयं को रीवा का रहने वाला बताया है। फेसबुक पर यूजर के तकरीबन 5 हजार मित्र हैं। निष्कर्ष: बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ 2022 में हिमा दास के छह गोल्ड मेडल जीतने का दावा गलत है। विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा गलत निकला। लेख लिखे जाने तक हिमा दास ने कोई भी मेडल नहीं जीता था। - Claim Review : कॉमनवेल्थ गेम्स में हिमा दास ने दस में से छह गोल्ड जीते हैं। जिसके बाद भारत अंक तालिका में पहले नंबर पर आ गया है। - Claimed By : Pushpendra Patel - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software