About: http://data.cimple.eu/claim-review/1ade47a2852efab498b3bfe2ef3b69b89d1117092c42d0d811e49e3f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: वायरल तस्वीर में दिख रहा पेड़ तुलसी का पौधा नहीं है विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि कर्नाटक में तुलसी का दुनिया का सबसे बड़ा पेड़ मिलने का दावा फर्जी है। - By: Pallavi Mishra - Published: Aug 25, 2022 at 10:22 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर एक पेड़ की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह कर्नाटक स्थित तुलसी का दुनिया का सबसे बड़ा पौधा है। विश्वास न्यूज ने पड़ताल में पाया कि यह दावा फर्जी है। तस्वीर में दिख रहा पेड़ तुलसी का नहीं है। क्या है वायरल पोस्ट में सोशल मीडिया पर एक पेड़ की तस्वीर शेयर की जा रही है। Neha Kumari नाम की फेसबुक यूजर ने यह तस्वीर शेयर की और दावा किया कि यह तुलसी का दुनिया का सबसे बड़ा पौधा है, जो कर्नाटक में मिला है। डिस्क्रिप्शन में लिखा है, “अदभुत, अकल्पनीय, अविश्वसनीय, दुर्लभतम । जीवन मे पहली बार देखा है मैंने तो। तुलसी महारानी का इतना विशाल “तुलसी वृक्ष”…….जो विलिगिरंगना बेट्टा, कर्नाटक में स्थित है । आप भी दर्शन करके अपना जीवन सफ़ल बनायें ।।” इस पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें। पड़ताल पोस्ट की पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड्स के साथ खोजा। हमें तुलसी को लेकर guinnessworldrecords.com पर एक आर्टिकल मिला। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट के अनुसार, दुनिया में सबसे लम्बे तुलसी पौधे का रिकॉर्ड ग्रीस की एक महिला के घर में लगे तुलसी के पौधे का है। इसकी लम्बाई 10 फ़ीट 11.5 इंच है। वेबसाइट में पौधे की तस्वीर भी है, जो वायरल तस्वीर से बिल्कुल अलग है। mathrubhumi.com पर 2020 में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, तमिलनाडु के एक व्यक्ति के घर में लगे तुलसी के पौधे की लम्बाई 11 फ़ीट 1 इंच है। खबर के अनुसार, यह व्यक्ति गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को अप्रोच करने वाला है। इस खबर में भी पौधे की जो तस्वीर लगी थी, जो वायरल तस्वीर से बिल्कुल अलग है। ज़्यादा पुष्टि के लिए हमने दिल्ली विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर (अतिथि संकाय) श्रुति कसाना से बात की। उन्होंने हमें बताया, “तुलसी लैमियासी परिवार का एक पौधा है। यह भारतीय उपमहाद्वीप में मूल रूप से पाया जाता है और पूरे दक्षिण-पूर्व एशियाई उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में मेडिसिनल कारणों से इसे उगाया जाता है। इसकी औसतन अधिकतम ऊंचाई 3 फ़ीट तक होती है, मगर कई बार यह 6 फ़ीट या उससे ज़्यादा तक भी बढ़ जाता है। तस्वीर में दिख रहा पेड़ तुलसी का नहीं है। तुलसी का पौधा कभी पेड़ की शक्ल नहीं ले सकता। यह दिखने में आम के पेड़ जैसा लग रहा है, जब उसमें फूल लगना शुरू होता है। पर यह बात पुष्टि से नहीं की जा सकती, क्योंकि तस्वीर साफ़ नहीं है।” इस पोस्ट को फेसबुक पर ‘Neha Kumari’ नाम के यूजर ने शेयर किया था। यूजर हिमाचल की रहने वाली हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि कर्नाटक में तुलसी का दुनिया का सबसे बड़ा पेड़ मिलने का दावा फर्जी है। - Claim Review : यह तुलसी का दुनिया का सबसे बड़ा पौधा है, जो कर्नाटक में मिला है। - Claimed By : Facebook page Jaya kishori Official Group - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software