About: http://data.cimple.eu/claim-review/1be0f23681fdb133dcd58a93b23eafcd972a85b6e2cf39e277e42dde     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: लंदन के ब्रिज पर हनुमान चालीसा का यह वीडियो पिछले साल का है, भ्रामक दावे के साथ वायरल लंदन के टावर ब्रिज पर पिछले साल कृष्ण जन्माष्टमी पर हुए कार्यक्रम के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। इसका मुंबई में चल रहे विवाद से कोई संबंध नहीं है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: May 5, 2022 at 03:23 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा और अजान को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर 27 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें हनुमान चालीसा का पाठ सुना जा सकता है। यूजर्स इसे मुंबई में हनुमान चालीसा पर चल रहे विवाद से जोड़कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो लंदन ब्रिज का है। वहां हनुमान चालीसा के पाठ पर देशद्रोह का मामला नहीं हुआ, जबकि मुंबई में हनुमान चालीसा पढ़ने पर जेल भेजा जा रहा है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो पिछले साल जन्माष्टमी का है। लंदन के टावर ब्रिज पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस दौरान वहां हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ था। वीडियो को मुंबई के विवाद से जोड़कर भ्रामक दावे से वायरल किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Bhavika Panchal (आर्काइव) ने 28 अप्रैल को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, सात समंदर पार #लंदनब्रिजपरहनुमानचालीसा यहां देशद्रोह का मामला नहीं हुआ, मुंबई में हनुमान चालीसा पढ़ने पर जेल भेजा जा रहा है। विश्वभर में हिन्दू जाग रहे हैं,अपने धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। #जय_श्रीराम #रणमेंभगवाधारी पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इसे सर्च किया। इसमें हमें Jayatu Bharatam यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया वीडियो मिला। 11 सितंबर 2021 को अपलोड किए गए इस वीडियो में वायरल वीडियो देखा जा सकता है। इसका टाइटल है, टावर ब्रिज पर जन्माष्टमी की धूम । टावर ब्रिज लंदन पर हनुमान चालीसा का पाठ । इसके मुताबिक, रवि शर्मा ने लंदन के टावर ब्रिज पर जन्माष्टमी मनाई और हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन 30 अगस्त 2021 को किया गया था। फेसबुक पेज Hindus in the UK पर भी 2 सितंबर 2021 को अपलोड किया गया वीडियो मिला। इसमें भी वायरल वीडियो दिख जाएगा। इसके साथ में लिखा है कि यूके में पहली बार हिंदू त्योहार: श्रावण मास और कृष्ण जन्माष्टमी टावर ब्रिज (मध्य लंदन) में मनाया गया। इस दौरान विश्व शांति और सद्भाव के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। इसका आयोजन लंदन के इंटरनेशनल सिद्धाश्रम शक्ति सेंटर ने किया था। इस मौके पर लंदन पुलिस की असिस्टेंट कमिश्नर एंजेला मैकलारेन भी मौजूद रहीं। इस बारे में हमने Hindus in the UK फेसबुक पेज पर दिए गए लंदन के वॉट्सऐप नंबर पर संपर्क किया। उन्होंने जवाब दिया कि इस कार्यक्रम का आयोजन लंदन के राज राजेश्वर गुरुजी ने किया था। पिछले साल के लंदन के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल करने वाली फेसबुक यूजर Bhavika Panchal की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। वह जून 2013 से फेसबुक पर सक्रिय हैं। वह एक विचारधारा से प्रेरित हैं। निष्कर्ष: लंदन के टावर ब्रिज पर पिछले साल कृष्ण जन्माष्टमी पर हुए कार्यक्रम के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। इसका मुंबई में चल रहे विवाद से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : सात समंदर पार... लंदन ब्रिज पर हनुमान चालीसा...यहां देशद्रोह का मामला नहीं हुआ, मुंबई में हनुमान चालीसा पढ़ने पर जेल भेजा जा रहा है। विश्वभर में हिन्दू जाग रहे हैं,अपने धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। - Claimed By : FB User- Bhavika Panchal - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software