About: http://data.cimple.eu/claim-review/1dcfacdbc8f58fe531966b2da89ae6be8eb15e9cfcb1146a8a4f0a92     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Authors Claim चंपई सोरेन के एक वीडियो के साथ दावा किया गया है कि वे अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में वापसी करना चाहते हैं। Fact यह दावा गलत है। वायरल हो रहा वीडियो फरवरी 2024 का है। उस वक़्त चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा में ही थे। सोशल मीडिया पर भाजपा नेता चंपई सोरेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वे हेमंत सोरेन की तारीफ़ करते नजर आ रहे हैं। दावा किया गया है कि चंपई सोरेन अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में वापसी करना चाहते हैं। हालांकि, जांच में हमने पाया कि यह दावा गलत है। ज्ञात हो कि इसी वर्ष अगस्त में चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और हालिया झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर सरायकेला सीट से चुनाव जीते हैं। वहीं, झारखंड विधानसभा में 81 में से 56 सीटें इंडिया गठबंधन ने जीती हैं। जिसके साथ हेमंत सोरेन फिर एक बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। 1 दिसंबर 2024 को किये गए एक्स पोस्ट (आर्काइव) में चंपई सोरेन का करीब 1 मिनट का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में वे मीडिया से बात करते हुए हेमंत सोरेन की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि, “चंपई सोरेन अब JMM में घर वापसी करना चाहते हैं। पहले ये JMM छोड़कर भाजपा में गए थे और अब वापस JMM में आना चाहते हैं।” पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर का इलाज बताते डॉक्टर नरेश त्रेहन का यह वीडियो डीपफेक है Fact Check/Verification वायरल वीडियो में चंपई सोरेन राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने की बात कहते सुनाई देते हैं। ऐसे में हमें शक हुआ कि यह वीडियो पुराना हो सकता है। वीडियो पर एएनआई का लोगो लगा है। अब हमने संबंधित की-वर्ड्स को गूगल सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 2 फरवरी 2024 को एएनआई द्वारा किये गए एक्स पोस्ट में नजर आया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, “हम राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भाग लेंगे…वे (हेमंत सोरेन) हमारी पार्टी के नेता हैं, उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई में सफल होंगे।” संबंधित की-वर्ड्स को गूगल सर्च करने पर हमें 2 फरवरी 2024 को एबीपी न्यूज़ द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राहुल गाँधी और हेमंत सोरेन की तारीफ़ करते हुए कहा कि हम राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भाग लेंगे। ज्ञात हो कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। सोशल मीडिया पर चंपई सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा में वापसी की अटकलों के बीच सोरेन ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट कर लिखा है “सोशल मीडिया पर एक एजेंडे के तहत, एक पुराना वीडियो वायरल करवा कर, मेरे संबंध में कुछ भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं। चुनावों के समय भी ऐसा किया गया था। कृपया ऐसी झूठी अफवाहों से बचें।” जिससे स्पष्ट हो जाता है कि वायरल दावा फ़र्ज़ी है। Conclusion जांच से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि वायरल हो रहा वीडियो फरवरी 2024 का है। उस वक़्त चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा में ही थे। वायरल दावा फर्जी है। Result: False Sources X post by ANI on 2nd February 2024. Report published by ABP on 2nd February 2024. X post by Champai Soren on 1st December 2024. किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software