About: http://data.cimple.eu/claim-review/1efe1cd5deb68a3a92e16e76383200984b8fcf1df511af8aad894f1e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: अफगानिस्तान के जीतने के बाद डांस करते इरफ़ान पठान का यह वीडियो चैंपियंस ट्रॉफी नहीं, वर्ल्ड कप 2023 का है विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि इरफान पठान का वायरल किया जा रहा वीडियो साल 2023 वर्ल्ड कप के समय का है। जब अफगानिस्तान टीम ने पाकिस्तान टीम को हराया था। इस जीत की खुशी में इरफान ने राशिद खान के साथ मैदान में डांस किया था। कुछ यूजर्स उसी पुराने वीडियो को अब हालिया चैंपियंस ट्रॉफी का बताकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है। By: Jyoti Kumari - Published: Mar 3, 2025 at 06:09 PM - विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 8वें मैच में अफगानिस्तान टीम ने इंग्लैंड को 8 रनों से हराया। अफगानिस्तान की जीत के बाद भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने डांस कर ख़ुशी जाहिर की। इसी बीच सोशल मीडिया पर इरफान पठान और राशिद खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को एक साथ मैदान पर डांस करते देखा जा सकता है। कई यूजर्स इस वीडियो को हालिया इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच हुए मैच के बाद का बताकर शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल दावे की पड़ताल की तो पाया कि यह वीडियो साल 2023 का है। जब वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान टीम ने पाकिस्तान को हराया था और इसी खुशी में इरफान पठान और राशिद खान ने साथ में डांस किया था। उसी पुराने वीडियो को कुछ लोग हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं। वायरल वीडियो पुराना है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘cricketpower’ ने 27 फरवरी 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “राशिद खान का जबरदस्त डांस Ingland vs Afghanistan… अफ़गानिस्तान की जीत” सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया है। पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें। पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें वीडियो से जुड़ी खबर दैनिक जागरण की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 24 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान टीम ने पाकिस्तान को हराया और शानदार जीत हासिल की। जिसके बाद अफगानिस्तानी खिलाड़ियों ने जश्न मनाया और इस जश्न में भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान भी शामिल हुए और उन्होंने राशिद खान के साथ मैदान पर डांस किया।” सर्च के दौरान हमें वायरल वीडियो ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ के वेरिफाइड फेसबुक पेज पर मिला। 24 अक्टूबर 2023 को शेयर किए गए वीडियो को वर्ल्ड कप 2023 का बताया गया है। वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट sportskeeda.com की वेबसाइट पर भी मिली। खबर को 24 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, यह वीडियो वर्ल्ड कप 2023 का है। वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य न्यूज रिपोर्ट्स यहां पढ़ी जा सकती हैं। गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान टीम ने इंग्लैंड को आठ रन से हराया, जिसके बाद 27 फरवरी 2025 को इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है,” इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की एक और ICC जीत। शाबाश!” इरफान के इस वीडियो पर राशिद खान ने कमेंट करते हुए लिखा है,”bhai jan mere baghair dance haha thank you bhai for always support and love “ हमने वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया। उन्होंने वीडियो को पुराना बताया है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो 2023 वर्ल्ड कप का है। अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। पता चला कि यूजर क्रिकेट से जुड़ी पोस्ट शेयर करता है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि इरफान पठान का वायरल किया जा रहा वीडियो साल 2023 वर्ल्ड कप के समय का है। जब अफगानिस्तान टीम ने पाकिस्तान टीम को हराया था। इस जीत की खुशी में इरफान ने राशिद खान के साथ मैदान में डांस किया था। कुछ यूजर्स उसी पुराने वीडियो को अब हालिया चैंपियंस ट्रॉफी का बताकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है। Claim Review : अफगानिस्तान की जीत के बाद डांस करते इरफ़ान पठान का यह वीडियो हालिया है। - Claimed By : FB User-‘cricketpower - Fact Check : भ्रामक - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software