About: http://data.cimple.eu/claim-review/22a4f71f366eb5ca4c3dffa6c9911006333e2b5f6fe06dc389ee5afe     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: ये अजगर का वीडियो कर्नाटक का नहीं, विदेशी है - By: Pallavi Mishra - Published: Aug 14, 2019 at 07:05 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)।फेसबुक पर आजकल एक बड़े से अजगर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें क्लेम किया जा रहा है कि ये वीडियो कर्नाटक का है। वीडियो में एक अजगर को पानी में रेंगते देखा जा सकता है। हमारी पड़ताल में हमने पाया कि ये वीडियो कर्नाटक का नहीं है। सोशल मीडिया और ब्राज़ील की एक वेबसाइट के अनुसार ,ये वीडियो ब्राज़ील का है। CLAIM वायरल वीडियो में एक बड़े से अजगर को पानी में रेंगते देखा जा सकता है। वीडियो के साथ में क्लेम लिखा है, “Anaconda spotted at Malenadu region in Karnataka.” जिसका हिंदी अनुवाद होता है: “कर्नाटक के मलेनडु क्षेत्र में एनाकोंडा देखा गया।” FACT CHECK अपनी पड़ताल को शुरू करने के लिए हमने इस वीडियो को Invid टूल में एनालाइज किया और इसके कीफ्रेम्स निकाले। इन कीफ्रेम्स को हमने गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया तो हमारे हाथ May 4, 2019 को Eliel Sobral नाम के चैनल द्वारा पोस्ट किया गया यही वीडियो लगा। ये वीडियो एक मिनट 45 सेकंड का था। वीडियो का टाइटल पोर्तुगीस में था: Anaconda Gigante é Avistada no Rio Xingu no Brasil. जिसका हिंदी अनुवाद होता है ” ब्राजील में ज़िंगू नदी पर देखा गया बड़ा-सा एनाकोंडा।” इस खोज में हमारे हाथ यही वीडियो फिरसे साफ़ प्रिंट में लगा जिसे FRANCISCO CANINDÉ DE FREITAS नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा Apr 30, 2018 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो के टाइटल में भी इसे ब्राज़ील का ही बताया गया था। इस वीडियो को देखने से पता चलता है कि असल में ये सांप उतना भी बड़ा नहीं है जितना वायरल वीडियो में दिख रहा है। इस वीडियो को देखके ये भी पता चलता है ये सांप किसी नदी में नहीं रेंग रहा बल्कि एक पानी भरी हुई सड़क पर रेंग रहा है। इसके बाद हमारे हाथ ब्राज़ील के खेती-बाड़ी से जुड़े एक हैंडल द्वारा पोस्ट किया गया ट्वीट भी लगा, वहां भी इस वीडियो को ब्राज़ील का बताया गया था। इसके बाद हमें ये खबर/वीडियो ब्राज़ील की एक वेबसाइट Newsrondonia पर भी मिला जिसमें भी इसे ब्राज़ील का ही बताया गया था। इसके बाद हमने पुष्टि के लिए कर्नाटक वन विभाग के PRO श्री रामचंद्रन से बात की जिन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो कर्नाटक का नहीं है। उनकी जानकारी में कर्नाटक में इतने लम्बे अजगर नहीं पाए जाते और यदि ये वीडियो कर्नाटक का होता तो इसकी जानकारी उनके पास ज़रूर आती। इसके बाद हमने गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी ये जानने के लिए चेक किया कि दुनिया का सबसे बड़ा सांप कितना बड़ा है। हमारी पड़ताल में हमने पाया कि दुनिया का सबसे लंबा सांप – मेडुसा, एक जालीदार अजगर (अजगर रेटिकुलटस) है, और कैनसस सिटी, मिसौरी, यूएसए में है। यह सांप 7.67 मीटर (25 फीट 2 इंच) लंबा है। इस वीडियो को कई फेसबुक यूजर्स ने गलत जानकारी के साथ शेयर किया है। इन्हीं में से एक हैं फेसबुक यूजर Chamarajanagara Shivabasavaiah Srinivas. निष्कर्ष: हमारी पड़ताल में हमने पाया कि ये वीडियो कर्नाटक का नहीं है। सोशल मीडिया और ब्राज़ील की एक वेबसाइट के अनुसार ये वीडियो ब्राज़ील का है। कर्नाटक वन विभाग ने भी ये कन्फर्म किया कि ये वीडियो कर्नाटक का नहीं है। पूरा सच जानें… सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्यम से भी सूचना दे सकते हैं। - Claim Review : Anaconda spotted at Malenadu region in Karnataka. - Claimed By : FB user Chamarajanagara Shivabasavaiah Srinivas - Fact Check : झूठ
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software