About: http://data.cimple.eu/claim-review/23b747bf2cd39d69f6d18beb534bb3e4e2667851888bdcb00ecc06ab     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: पाकिस्तान में नकली पीर बाबा के पकड़े जाने का वीडियो भारत का बताकर किया जा रहा शेयर भारत के पंजाब में एक पीर को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का वायरल दावा गलत साबित हुआ। वायरल वीडियो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत सियालकोट का पुराना वीडियो है , जिसे अब भारत से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। - By: Jyoti Kumari - Published: Mar 3, 2023 at 03:29 PM - Updated: Mar 3, 2023 at 03:53 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर एक मिनट 35 सेकंड का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। जिसमें कुछ लोग पहले कब्र के ऊपर से मिट्टी हटाते हैं और कब्र खोदने के बाद वहां मौजूद लोग अंदर बैठे एक शख्स को कब्र से बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। वायरल वीडियो में मौजूद लोगों को पंजाबी भाषा में बोलते हुए साफ़-साफ़ सुना जा सकता है। वीडियो को अब भारत से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने कब्र के अंदर से जवाब देने वाले एक पीर को कब्र से बाहर निकाल दिया। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वीडियो पाकिस्तान के सियालकोट शहर का है। जिसे अब भारत से जोड़कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर Jaya Pandey ने 1 मार्च 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “मुरीदों के पुकारने पर पीर साहब कब्र से उत्तर देते थे। पंजाब पुलिस को पता चल गया तो पीर साहब को आवाज़ समेत कब्र से ही बाहर निकाल लिया। एक बार आप लोग भी पीर साहब की दर्शन अवश्य करें।” सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए विश्वास न्यूज ने इनविड टूल का इस्तेमाल करते हुए वीडियो के कई ग्रैब्स निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें पाकिस्तानी पत्रकार आदिल राजा के वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से किया गया एक ट्वीट मिला। 15 फरवरी, 2020 को इस वीडियो को ट्वीट कर इसे पाकिस्तान के सियालकोट का बताया गया था। आदिल राजा द्वारा किए गए ट्वीट में वायरल वीडियो के हिस्से को देखा जा सकता है। पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी वीडियो रिपोर्ट 24 News HD के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिली। 19 फरवरी 2020 को अपलोड किए हुए वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक, ये घटना पाकिस्तान के सियालकोट शहर की है। क्रब में बैठ एक शख्स ‘काला जादू’ करने के लिए लोगों से पैसे लेता था और उन्हें बेवकूफ बना रहा था। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने लोगों से यह कहकर भी धोखा दिया था कि वो 40 दिनों तक कब्र में बिना कुछ खाए-पिए रहेगा, लेकिन वह सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ क्रब में रह रहा था और बाहर जाने के लिए कब्र के चारों ओर विभिन्न सुरंगें भी खोद रखी थी। जब यह खबर पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने इस जाली पीर का भांडा फोड़ा और इसे गिरफ्तार किया। यह आदमी सालों से लोगों को बेवकूफ बना रहा था। ” पूरी वीडियो यहां देखें। 24 News HD ने 19 फरवरी 2020 को कब्र में रहने वाले इस पीर पर एक वीडियो रिपोर्ट भी की थी। जिसमें इस पीर के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी। वीडियो रिपोर्ट में दिखाया गया है कि कब्र के अंदर यह शख्स किस – किस तरह कि सुविधाओं के साथ रहता था और लोगों को इस ढोंग से बेवकूफ बनाता था। वीडियो रिपोर्ट को यहां देखा जा सकता है। पहले भी ये वीडियो सोशल मीडिया पर समान दावे के साथ वायरल हुआ था। जिसकी जांच विश्वास न्यूज़ ने की थी। आप हमारी फैक्ट चेक स्टोरी को यहां पढ़ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमने पाकिस्तान के रिपोर्टर और सोशल एक्टिविस्ट बब्बर जालंधरी के साथ संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो पुराना है और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत सियालकोट का है। पड़ताल के अंत में हमने इस वीडियो को गलत दावे के साथ के साथ शेयर करने वाले यूजर जया पांडेय को, जिसने इस वीडियो को योगी आदित्यनाथ मिशन 2022 नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया है की सोशल स्कैनिंग की। जांच में पता चला कि इस पेज के 75.3K से ज्यादा मेंबर हैं और इस पेज को 11 जनवरी 2017 को बनाया गया था। निष्कर्ष: भारत के पंजाब में एक पीर को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का वायरल दावा गलत साबित हुआ। वायरल वीडियो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत सियालकोट का पुराना वीडियो है , जिसे अब भारत से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : पंजाब पुलिस ने कब्र के अंदर से जवाब देने वाले एक पीर को कब्र से बाहर निकाल दिया। - Claimed By : Jaya Pandey - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software