About: http://data.cimple.eu/claim-review/24d45201138a635cc688c14881ca0b9bacb99cc821526111bb360ad2     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : तालिबान का मुख्य सचिव नहीं, पाकिस्तानी स्कॉलर का है यह वीडियो विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि तालिबान के मुख्य सचिव के नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असलियत में वीडियो में नजर आ रहा शख्स पाकिस्तान का एक स्कॉलर खालिद महमूद अब्बासी है। खालिद महमूद अब्बासी के पुराने वीडियो को गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। - By: Pragya Shukla - Published: Jul 28, 2023 at 03:20 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में बोलते हुए एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तालिबान के मुख्य सचिव ने हाल ही में ये बयान दिया है कि जब तक बीजेपी भारत में है, भारत पर कोई देश हमला नहीं कर सकता। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में यह शख्स तालिबान का मुख्य सचिव नहीं, बल्कि पाकिस्तान का एक स्कॉलर खालिद महमूद अब्बासी है। खालिद महमूद के पुराने वीडियो को गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल ? ट्विटर यूजर Amber Zaidi ने 26 जुलाई 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “आतंकवादी संगठन #taliban के मुख्य सचिव का बयान-जब तक BJP भारत में है, भारत पर कोई देश हमला नहीं कर सकता।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल वीडियो को गौर से देखने पर हमने पाया कि वीडियो पर लगे लोगो पर NWAA STUDIOS लिखा हुआ है। इसी आधार पर सर्च करने पर हमें NWAA STUDIOS के फेसबुक पेज पर इस शख्स का एक अन्य वीडियो 19 फरवरी 2023 को अपलोड हुआ मिला। कैप्शन में शख्स को खालिद महमूद अब्बासी बताया गया है। NWAA STUDIOS के पेज पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यह इस्लामाबाद स्थित एक यूट्यूब चैनल है। Nwaa Studios इस्लाम पर टॉक शो पर वीडियो बनाता है। प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। हमें यह वीडियो खालिद महमूद अब्बासी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 अगस्त 201 को अपलोड हुआ मिला। पड़ताल के दौरान हमें खालिद महमूद अब्बासी का आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर अकाउंट मिला। यहां पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, खालिद महमूद अब्बासी पाकिस्तान का एक स्कॉलर है। उन्होंने अपनी जिंदगी के 30 साल तंजीम-ए-इस्लामी नाम के संगठन के साथ बिताए हैं। वो इस्लामाबाद के रहने वाले हैं। अधिक जानकारी के लिए हमने खालिद महमूद अब्बासी से संपर्क किया। उन्होने हमें बताया, यह वीडियो मेरा है और मैं पाकिस्तान का रहने वाला हूं। मैं एक धार्मिक स्कॉलर हूं और फरवरी 2019 में मैंने यह लेक्चर दिया था। उसी के वीडियो को अब गलत तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। पहले भी यह दावा वायरल हो चुका है। पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है। अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर फरवरी 2017 से ट्विटर पर सक्रिय है। प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यूजर दिल्ली की रहने वाली है। यूजर के करीब 52 हजार फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि तालिबान के मुख्य सचिव के नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असलियत में वीडियो में नजर आ रहा शख्स पाकिस्तान का एक स्कॉलर खालिद महमूद अब्बासी है। खालिद महमूद अब्बासी के पुराने वीडियो को गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : तालिबान के मुख्य सचिव का बयान-जब तक BJP भारत में है, भारत पर कोई देश हमला नहीं कर सकता।” - Claimed By : ट्विटर यूजर Amber Zaidi - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software