About: http://data.cimple.eu/claim-review/26d138ac16915f52258d0db6df7973c6157ae13035a71ca3789ee249     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: पीएम मोदी के नाम पर वायरल द न्यू याॅर्क टाइम्स का यह आर्टिकल फर्जी है द न्यूयाॅर्क टाइम्स ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में कोई आर्टिकल पब्लिश नहीं किया है और न ही उनके एडिटर का नाम जोसेफ होप है, वायरल आर्टिकल फर्जी है। - By: Amanpreet Kaur - Published: Feb 4, 2021 at 01:16 PM - Updated: Feb 4, 2021 at 04:56 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक आर्टिकल वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह आर्टिकल द न्यूयाॅर्क टाइम्स के एडिटर इन चीफ जोसेफ होप ने लिखा है। इस आर्टिकल में होप ने मोदी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा में उन्हें बेस्ट लीडर्स में से एक बताया है और यह भी लिखा है कि उनकी देशभक्ति व लीडरशिप स्किल्स सुपरपावर नेशंस के लिए बड़ा खतरा है। विश्वास न्यूज ने पड़ताल में पाया कि द न्यूयाॅर्क टाइम्स ने वायरल आर्टिकल पब्लिश नहीं किया है और न ही उनके एडिटर इन चीफ का नाम जोसेफ होप है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर Ganesh Dutt Sharma ने इस आर्टिकल का हिस्सा एक पोस्ट के जरिए शेयर किया है। इसमें सबसे उपर लिखा गया है: जोसेफ होप, एडिटर इन चीफ ऑफ द न्यूयाॅर्क टाइम्सः नरेंद्र मोदी का एकमात्र लक्ष्य भारत को बेहतर देश बनाना है। अगर उन्हें न रोका गया तो आने वाले समय में भारत दुनिया का सबसे पावरफुल देश बन जाएगा। यह यूनाइटेड स्टेटस, यूनाइटेड किंगडम और रशिया को भी हैरान कर देगा। नरेंद्र मोदी अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं, कोई नहीं जानता किया वे क्या करना चाहते हैं।… वायरल पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने पड़ताल शुरू करते हुए सबसे पहले द न्यूयाॅर्क टाइम्स पर वायरल आर्टिकल ढूंढने की कोशिश की, लेकिन हमें ऐसा कोई आर्टिकल उनकी वेबसाइट पर नहीं मिला। हमें द न्यूयाॅर्क टाइम्स की वेबसाइट पर उनकी एडिटोरियल टीम की सूची में जोसेफ होप का नाम भी नहीं मिला। अगर जोसेफ होप द न्यूयाॅर्क टाइम्स के एडिटर इन चीफ होते तो इस सूची में सबसे उपर उनका नाम होता। इसके बाद हमने इंटरनेट पर जोसेफ होप के बारे में सर्च करना शुरू किया। हमें एशिया टाइम्स में इस नाम का एक रिपोर्टर जरूर मिला, लेकिन उनके नाम से भी इस तरह का कोई आर्टिकल हमें नहीं मिला। विश्वास न्यूज ने इस मामले पर ज्यादा जानकारी के लिए द न्यूयाॅर्क टाइम्स की स्पोक्सपर्सन एरि इसाकमेन बेवाकुआ से ईमेल के जरिए संपर्क किया। उन्होंने इमेल के जवाब में लिखा कि द न्यूयाॅर्क टाइम्स के एडिटर डीन बैकेट हैं और उन्होंने इस तरह का कोई आर्टिकल नहीं लिखा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके यहां 1700 जर्नलिस्ट्स का स्टाफ है और उनके यहां जोसेफ होप नाम का कोई जर्नलिस्ट काम नहीं करता है। अब बारी थी फेसबुक पर इस पोस्ट को साझा करने वाले यूजर Ganesh Dutt Sharma के बारे में जानने की। हमने यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया तो पाया कि यूजर अंबाला कैंट का रहने वाला है। निष्कर्ष: द न्यूयाॅर्क टाइम्स ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में कोई आर्टिकल पब्लिश नहीं किया है और न ही उनके एडिटर का नाम जोसेफ होप है, वायरल आर्टिकल फर्जी है। - Claim Review : द न्यूयाॅर्क टाइम्स के एडिटर इन चीफ जोसेफ होप ने मोदी की तारीफ में आर्टिकल लिखा है। - Claimed By : Fb User: Ganesh Dutt Sharma - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software