About: http://data.cimple.eu/claim-review/29868b33ea28f86992f9ab9546aabd475ffcf13c1d856f65a141d9e1     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : ज्योति मौर्या को लेकर मनोज तिवारी ने नहीं दिया यह बयान, फर्जी है वायरल वीडियो विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ज्योति मौर्या केस से जोड़कर वायरल किया जा रहा मनोज तिवारी का वीडियो पुराना है। वीडियो को एडिट कर अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - By: Pallavi Mishra - Published: Jul 26, 2023 at 12:24 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। यूपी की सरकारी अधिकारी ज्योति मौर्या पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट्स की भरमार हो गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ज्योति मौर्या से जोड़कर भाजपा सांसद मनोज तिवारी के भाषण के एक पुराने वीडियो को एडिट करके वायरल किया जा रहा है। फेसबुक यूजर्स वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि वीडियो में मनोज तिवारी ज्योति मौर्या के बारे में बोल रहे हैं। इस वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया है। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में दावा फर्जी पाया। पता चला कि वायरल वीडियो में मनोज तिवारी के भाषण का एक अंश जोड़कर इसे बनाया गया है। इसमें इस्तेमाल किया गया वीडियो साल 2022 का है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक पेज बिहार टीवी (Bihar Tv) ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “SDM ज्योति मौर्या पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान सुनिए लाइव |jyoti maurya sdm news |alok maurya news” वीडियो में एक व्यक्ति का ऑडियो भी है, जिसमें बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी ने आलोक मौर्या के समर्थन में बात की है। एक फ्रेम में मनोज तिवारी के हवाले से ये भी लिखा गया है,”इसे फांसी होनी चाहिए, औरत नहीं कलंक है।” पड़ताल वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। सर्च में हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। हमें कहीं भी भाजपा सांसद मनोज तिवारी का ऐसा कोई बयान नहीं मिला, जिसमें उन्होंने ज्योति मौर्या पर कुछ बोला हो। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने मनोज तिवारी के नाम से वायरल वीडियो की पड़ताल की। वीडियो के कीफ्रेम्स को कीवर्ड्स के साथ रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें यह पूरा वीडियो ‘भारतीय जनता पार्टी’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 30 मार्च 2022 को अपलोड मिला। वीडियो लोकसभा सेशन का था, जिसमें देखा जा सकता है कि मनोज तिवारी लोकसभा में ‘दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल-2022’ के बारे में बात कर रहे थे। इसी वीडियो के अलग-अलग हिस्सों को क्लिप करके वायरल वीडियो तैयार किया गया है। वीडियो के साथ डिस्क्रिप्शन लिखा है, “लोकसभा में दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 पर श्री मनोज कुमार तिवारी: 30.03.2022” ज्यादा पुष्टि के लिए हमने मनोज तिवारी के पीए अंबिकेश त्रिपाठी से बात की। उन्होंने बताया, “यह वीडियो 2022 का है, जब मनोज तिवारी दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल-2022 के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने ज्योति मौर्या को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। विश्वास न्यूज़ ने ज्योति मौर्या को लेकर और भी कई फैक्ट चेक किये हैं। उन्हें यहाँ पढ़ा जा सकता है। अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि Bihar Tv पेज के सिर्फ 68 फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ज्योति मौर्या केस से जोड़कर वायरल किया जा रहा मनोज तिवारी का वीडियो पुराना है। वीडियो को एडिट कर अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : ज्योति मौर्य को लेकर मनोज तिवारी ने कही ये बात - Claimed By : Facebook Page Bihar Tv - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software